दिल्ली से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने पायलट के साथ मारपीट की। यह घटना 14 जनवरी 2024 को हुई। यात्री ने फ्लाइट में देरी के लिए पायलट को जिम्मेदार ठहराया और उनसे बहस करने लगा। बहस इतनी बढ़ गई कि यात्री ने पायलट पर हाथ उठा दिया।
दिल्ली पुलिस ने यात्री के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। यात्री की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फ्लाइट के यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट को समय पर उड़ान भरनी थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से देरी हो गई। इस वजह से यात्री नाराज थे।
FDTL की उल्लंघन, दिल्ली पुलिस करेगी कार्रवाई
माना जा रहा है कि विमान की शुरुआती टीम ने FDTL यानी फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन्स का उल्ल्घन किया था, इसके कारण विमान में नए पायलट पहुंचे और अनाउंसमेंट करने लगे। पहले से ही फ्लाइट में काफी देरी हो चुकी थी।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, इंडिगो ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और दिल्ली पुलिस ने कहा कि हम आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, विमानन सुरक्षा एजेंसी ने वायरल वीडियो के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
देरी से चल रही फ्लाइट्स, बढ़ी यात्रियों की परेशानी
विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली कई फ्लाइट्स और ट्रेन देरी से चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने घने कोहरे की चेतावनी दी है और यात्रियों को फ्लाइट के बारे में भी अपडेट किया है। बता दें कि घने कोहरे के कारण कई फ्लाइट्स देरी से चल रही है। आज 110 उड़ानों में देरी हुई और 79 उड़ानें रद्द कर दी गई है। साथ ही फ्लाइट्स की औसत देरी 50 मिनट तक पहुंच गई, जिससे पहले से ही जूझ रहे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
एयरलाइंस ने दी चेतावनी
कल, दिल्ली हवाई अड्डे पर आने और जाने वाली कई उड़ानों में देरी हुई। इंडिगो, स्पाइसजेट और विस्तारा जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने चेतावनी दी है कि दिल्ली और कोलकाता में चल रही खराब मौसम की स्थिति उड़ान को और प्रभावित कर सकती है।
यह घटना एक बार फिर से विमानन उद्योग में यात्रियों के व्यवहार पर सवाल खड़े करती है। कई बार यात्री देरी या किसी अन्य समस्या के लिए पायलट या अन्य कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराते हैं और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।
Passenger punches Indigo pilot and says, ‘If you want to drive then drive, otherwise get down’

