Motorolaने पहले ही घोषणा कर दी है कि Moto G24 पावर भारत में 30 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। Moto G24 पावर के कुछ स्पेसिफिकेशन और फीचर्स एक माइक्रोसाइट से सामने आए जो देश के लोकप्रिय ई-रिटेलर फ्लिपकार्ट पर लाइव हुआ। अब फोन के प्रति खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए मोटोरोला इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर Moto G पावर की एक लिस्टिंग लाइव हो गई है, जिसमें कीमत के अलावा कैमरा, प्रोसेसर डिटेल्स समेत लगभग सबकुछ सामने आ गया है।
Moto G24 Power के स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार, Moto G24 पावर 6.6 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ पंच-होल डिजाइन के साथ आएगा। स्क्रीन HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। Moto G24 Power मीडियाटेक हेलियो G85 चिपसेट द्वारा संचालित होगा जिसे 4GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। डिवाइस नवीनतम एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
Moto G24 Power: कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Moto G24 पावर के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होगा।
6,000mAh की लंबी बैटरी लाइफ
Moto G24 Power का एक मुख्य आकर्षण इसकी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बड़ी बैटरी है। फोन का माप 163.49 x 74.53 x 8.99 मिमी और वजन 197 ग्राम है। मोटोरोला के डिवाइस में IP52-रेटेड वॉटर-रिपेलेंट चेसिस होगा।
बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए, Moto G24 पावर में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर सिस्टम शामिल होगा। फोन में डुअल सिम स्लॉट, 4G VoLTE, वाईफाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, USB-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा।
Moto G24 Power की कीमत अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। हालाँकि, कंपनी ने पुष्टि की है कि मोटो G24 पावर इंक ब्लू और ग्लेशियर ब्लू रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।
