बताया जा रहा हे की शुक्रवार सुबह दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में मस्जिद में भीड़ होने की वजह से कुछ मुस्लिम पुरुष सड़क पर ही नमाज अदा कर रहे थे, जिसके कारण साधन व्यवस्था डगमगाई और मौके पर ही पुलिस पहुंची।
X पर वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है की एक पुलिसकर्मी इन मुस्लिम पुरुषो को लात मार रहा है और तानाशाही जाता रहा है जिससे वहा पे नमाज अदा कर रहे लोगो में आक्रोश देखा गया। इस वीडियो पर लाखो में व्यूज होने के कारण अभी उस इलाके में पुलिस तैनात की गई और मामले की कार्यवाही आरोपी पुलिस ऑफिसर के सस्पेंड होने के बाद शुरू कर दी गई है।
क्या है असल सच्चाई और लोगो का कहना?
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट्स में जमके आक्रोश नजर आ रहा है जहा कोई दिल्ली पुलिस के इस व्यवहार पर सवाल उठा रहा हे तो कोई मुस्लिम पुरषों द्वारा सार्वजनिक संपत्ति की बजाय दरगाह के अंदर नमाज अदा करने की हिदायत दी।
कुछ लोगो का कहना है की यह दोनो पक्षों की गलतियां हे लेकिन पुलिस द्वारा लात मारना पूर्ण रूप से गलत है और बातचीत से भी मामला सुलझाया जा सकता था।
DCP-North मनोज मीणा का कहना है –
“आज इंद्रलोक में हुई घटना में वीडियो में दिख रहे पुलिस चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है, आवश्यक कार्रवाई भी की गई है.”
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा की मानवता के मूल सिद्धांत से परे @delhipolice के कर्मचारी द्वारा लात मारकर नमाज पढ़ रहे लोगो पर यह किस तरह की नफरत दर्शाई जा रहे है? दिल्ली पुलिस से अनुरोध है की इस अधिकारी को सस्पेंड करे और आगे की कार्यवाही करे।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी पोस्ट को शेयर किया है।
