IPL 2024 का पहला मुकाबला 22 मार्च को CSK और RCB के बीच Chennai में खेला जायेगा और अब tournament शुरू होनें में बस 1 हफ्ते के आस-पास का समय ही शेष रह गया है। IPL को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं साथ ही सभी फैंस धोनी को एक बार फिर पीली जर्सी में खेलता देखने को बहुत ही उत्सुक हैं।
चेन्नई का प्रदर्शन पिछले सीजन काफी शानदार रहा था लेकिन क्या इस बार भी Chennai उस ही प्रदर्शन को कायम रख पायेगी या कोई और टीम इस बार IPL में बाजी मारेगी।
Mumbai Indians और Gujarat Titans से होगी कड़ी टक्कर
Mumbai Indians नें पांच बार IPL का खिताब जीता है। वर्ष 2013, 2015, 2017, 2019, और 2020 में मुंबई IPL Champion बनी थी। खास बात ये है की मुंबई लगभग हर alternate season में विजेता बनी थी लेकिन पिछले तीन सीजन से मुंबई ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं रही है।
लेकिन इस बार मुंबई की कमान Hardik Pandya के हाथ में है ऐसे में Mumbai की performance देखना काफी दिलचस्प होगा साथ ही Chennai की राह आसान नही होगी। दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी में Gujarat Titans भी काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।
चेन्नई में भी कई match-winners मौजूद हैं जिसके चलते आने वाला सीजन काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
CSK vs RCB: RCB से होगी CSK की पहली टक्कर
IPL 2024 1st match, CSK और RCB के बीच Chennai में खेला जायेगा जिसमें दोनों ही टीमें इस सीजन की शुरुआत जबरदस्त जीत से करना चाहेंगी।
RCB नें अभी तक एक भी IPL सीजन नहीं जीता है इसलिए वे पहले मुकाबले में जीत के साथ आने वाले मुकाबलों के लिए अपनी नीव मजबूत करना चाहेंगे।
