Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing सलमान खान की नई भाभी Sshura Khan के साथ हो गया हादसा, पोस्ट में हुआ खुलासा; पढ़िए रिपोर्ट

सलमान खान की नई भाभी Sshura Khan के साथ हो गया हादसा, पोस्ट में हुआ खुलासा; पढ़िए रिपोर्ट

दबंग फिल्म निर्माता अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने पिछले साल 24 दिसंबर में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (Sshura Khan) के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही दोनों लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच शूरा खान (Sshura Khan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अरबाज खान की दूसरी पत्नी […]

सलमान खान की नई भाभी Sshura Khan के साथ हो गया हादसा, पोस्ट में हुआ खुलासा; पढ़िए रिपोर्ट

दबंग फिल्म निर्माता अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने पिछले साल 24 दिसंबर में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (Sshura Khan) के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही दोनों लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच शूरा खान (Sshura Khan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अरबाज खान की दूसरी पत्नी का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद शूरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। हालांकि ठीक होने के बाद शूरा ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

https://www.instagram.com/p/C1PvfPZI7lE/?utm_source=ig_embed&ig_rid=180861c9-f579-48bb-88eb-6858473a9753&ig_mid=B8EA8B53-2AF3-4DC0-AB21-00B7DA58F65F

इस्टाग्राम पोस्ट पर दी जानकारी

सलमान खान की नई भाभी शूरा खान (Sshura Khan Instagram) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि हाल ही में उनका ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल हैक हो गया था। शूरा ने लिखा, ‘सभी को नमस्कार, पिछले हफ्ते मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से छेड़छाड़ हो गई थी और यह काफी निराशाजनक था। मैंने अपना हैक अकाउंट फिर से शुरू कराने के लिए अपनी दोस्त शैली भूत्रा से मदद ली। मैं उन सभी का इस मदद के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं। वापस आकर अच्छा लग रहा है।’

shura khan instagram

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अरबाज संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर

आपको बता दें कि अरबाज खान की नई दुल्हनिया एक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट चलाती हैं लेकिन फिर भी वह हैकर्स के जाल में फंस गईं। हालांकि एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि उनका ये अनुभव कैसा रहा। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम होने से पहले शूरा खान ने अरबाज खान के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में दोनों कपड़ों की ट्विनिंग करते दिखे थे।

https://www.instagram.com/p/C1Tk-H8SMeo/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a419690a-9564-4b2b-8808-3b7d928569fe&ig_mid=94A26128-D26B-4B84-84E1-D1D88DDE2617

अरबाज खान की शादी पर उनके पिता सलीम खान ने कहा था कि उन्हें इस शादी से कोई दिक्कत नहीं है। वहीं सलमान खान ने कहा था कि अरबाज किसी की सुनते नहीं हैं।