AUS Defeats NZ: New Zealand की दूसरी पारी 196 रनों पर सिमट गयी जिसके चलते Australia नें दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज बचाने के लिए New Zealand को अगला मैच हर हाल में जितना होगा इसके अलावा कोई और नतीजा आने पर सीरीज Australia के नाम हो जायेगी।
NZ vs AUS Updates: Australia नें की थी शानदार शुरुआत
पहली पारी Australia की शुरुआती शानदार रही थी और टीम नें जबरदस्त 383 रन बनाये थे। जवाब नें New Zealand अपनी पहली पारी में केवल 179 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में New Zealand गेंदवाजों नें आक्रामक रूप अपनाते हुए कंगारुओं को 164 रनों पर ही समेट दिया।
New Zealand को जीत के लिए 369 रनों की जरूरत थी लेकिन Australia की शानदार गेंदवाजी के चलते New Zealand के batting order नें घुटने टेक दिये।
Cameron Green को चुना गया ‘Man of the Match’
पहली पारी में शानदार 174 रनों की नाबाद पारी खेलेने वाले Cameron Green को ‘Player of the Match’ का अवार्ड मिला। Green नें दूसरी पारी में भी 34 रनों का अहम योगदान दिया था साथ ही उन्होंने पहली पारी में एक विकेट भी झटका। Cameron Green की जबरदस्त पारी की बदौलत Australia अपनी पहली inning में काफी अच्छी बढ़त बनाने में कामयाब रहा था।
Nathan Lyon नें दूसरी पारी में झटके 6 विकेट
Australia के घातक स्पिनर Nathan Lyon नें दूसरी पारी में 27 overs में 65 रन देकर New Zealand के 6 बल्लेवाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया साथ ही उन्होनें पूरे मैच में कुल 10 विकेट लिए।
Josh Hazlewood नें भी 9.4 overs में 20 रन देकर 2 अहम विकेट लिए। दूसरी पारी में New Zealand की तरफ से Rachin Ravindra नें सर्वाधिक 59 रनों की पारी खेली वहीं Daryl Mitchell नें 130 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया।
