Bihar Police Constable New Exam Date 2024 (बिहार पुलिस का एग्जाम कब होगा 2024): बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 की नई तिथि का इंतजार कर रहे सभी छात्र एवं छात्राओं के बड़ी अपडेट आ रही है। दरअसल बिहार पुलिस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अक्टूबर के बाद से ही इंतजार कर रहे हैं कि आखिर परीक्षा तिथि कब (Bihar police Exam 2024 kab hoga) जारी की जाएगी। हां तो अब परीक्षा की नई तारीखों को लेकर अहम खबर सामने आ रही है।
दरअसल हुआ ये था कि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7 और 15 अक्टूबर, 2023 को होनी तय थी लेकिन प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। एक बार एग्जाम कैंसिल होने के बाद 2 दिसंबर को दोबारा परीक्षा होनी थी, हालांकि वह भी स्थगित हो गई। इसके साथ ही आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजरा भी बढ़ता जा रहा है। हर कोई जानना चाहता है कि परीक्षा की नई तिथि क्या है।
बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा जनवरी के महीने में कभी भी हो सकती। मीडिया में ऐसी बातें रिपोर्ट की जा रही हैं। वैसे केंद्रीय सिपाही चयन परिषद सीएनबीसी के द्वारा अभी तक परीक्षा की नई तिथियों को लेकर कोई भी आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं की गई है।
अगर जनवरी में ही बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 का आय़ोजन होता है तो जाहिर सी बात है कि आवेदकों के नए एडमिट कार्ड भी इसी महीने जारी होंगे। माना जा रहा है कि जो भी तारीख परीक्षा के लिए तय होगी उससे 7 दिन पहले तक एडमिट कार्ड जरूर मिल जाएंगे। फिलहाल अभी परीक्षा की नई तिथियों पर कोई आधिकारिक फैसला या बयान सामेन नहीं आया है।
