Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing बिहार पुलिस की भर्ती परीक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी! जानिए Bihar Police एग्जाम डेट!

बिहार पुलिस की भर्ती परीक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी! जानिए Bihar Police एग्जाम डेट!

BPSSC Exam News: बिहार पुलिस की भर्ती परीक्षाएं अब कागज कलम के साथ ना होकर ऑनलाइन मोड में हो सकती हैं. यानी अब अगर बिहार पुलिस में नौकरी की आप चाह रखते हैं और भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद अहम है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग इसपर तेजी […]

बिहार पुलिस की भर्ती परीक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी! जानिए Bihar Police एग्जाम डेट!

BPSSC Exam News: बिहार पुलिस की भर्ती परीक्षाएं अब कागज कलम के साथ ना होकर ऑनलाइन मोड में हो सकती हैं. यानी अब अगर बिहार पुलिस में नौकरी की आप चाह रखते हैं और भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद अहम है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग इसपर तेजी से काम कर रहा है और भविष्य में पुलिस भर्ती परीक्षों को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कराया जा सकता है. राज्य सरकार के पास इसका प्रस्ताव भी अब भेजा जाएगा. यानी अब अभ्यर्थियों को इस मोड में परीक्षा देने के लिए भी मन ही मन तैयार हो जाना चाहिए. क्योंकि आयोग ने इसे लेकर बड़ी जानकारी साझा की है.

ऑनलाइन होंगी बिहार पुलिस की भर्ती परीक्षाएं

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के अध्यक्ष केएस द्विवेदी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आयोग के माध्यम से होने वाली परीक्षाएं भविष्य में ऑनलाइन हो सकती है. इसपर आयोग तेजी से काम भी कर रहा है और जल्द ही इससे संबंधित प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजेगा. बताया गया कि ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित किये जाने संबंधित प्रस्ताव आयोग तैयार कर रहा है, जिसे एक-दो महीने में राज्य सरकार को भेज दिया जायेगा.

दो महीने में रिजल्ट देने की होगी कोशिश

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के अध्यक्ष ने बताया कि दारोगा के 1275 पदों के लिए परीक्षाओं की प्रक्रियाएं निबटाते हुए दो महीने में रिजल्ट देने की कोशिश होगी. प्रारंभिक परीक्षा से मेधा सूची के आधार पर पद के 20 गुना यानी करीब 26 हजार अभ्यर्थियों का चुना जायेगा. यह परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा देंगे. मुख्य परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों में पद के छह गुना यानी करीब 7700 अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर फिजिकल के लिए होगा. परीक्षा की तीनों प्रक्रियाओं के दौरान परीक्षार्थियों के बायोमैट्रिक डिटेल का मिलान होगा. इससे गलत अभ्यर्थी के चयन की संभावना बिलकुल कम रहेगी.

बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा में सख्ती

गौरतलब है कि बिहार पुलिस में दारोगा के 1275 पदों पर बहाली को लेकर रविवार को परीक्षा आयोजित की गयी है. प्रदेश के 38 जिलों में 613 सेंटरों पर 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे. दो पालियों में बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा आयोजित की गयी है. वहीं बिहार पुलिस की परीक्षाओं को कदाचारमुक्त आयोजित कराने के लिए आयोग ने काफी तैयारी की.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

प्रश्न पत्र लीक होने की घटना कई परीक्षाओं में सामने आने के बाद अब प्रश्न पत्र के भी प्रत्येक पन्ने पर यूनिक कोड दे दिया गया है ताकि पत्र वायरल होने की स्थिति में तत्काल इसके लोकेशन का पता चल सके. वहीं 16 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे विभिन्न सेंटरों पर लगाए गए. जबकि हर कैमरे से रिकॉर्ड हो रही गतिविधि की जांच कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम में लगे बड़े स्क्रीनों से किया जा रहा है.

फ्लाइट का बेस किराया 3000, लेकिन बुक करते ही क्यों हो जाता है ₹7000? समझिए एयरलाइन का पूरा खेल..

Pushpa-2 से लेकर Singham तक…ये बड़ी फिल्में 2024 के शुरुआत में सिनेमाघरों में मचाएंगी तबाही, देखिए- List…

Earth Energy EV: लॉन्च होने जा रही मार्केट की अबतक की सबसे शानदार लुक वाली इलेक्ट्रिक बाइक! रेंज में शानदार और कीमत में दमदार

Last updated on December 21, 2023. This article represents the author's views.

Leave a Comment