Close Menu
  • Latest Posts
  • Technology
  • Gadgets
  • News
  • AutoMobile
  • Education
  • Trending
  • Article
  • Sports
  • Railway
  • Business
  • Entertainment
  • National
  • Political
  • Knowledge
  • World
  • Tech Guide
  • Ayodhya
  • Viral
  • Lifestyle
  • Aaj Ka Rashifal
  • Breaking News
  • Defence
  • Fack Check
  • Home
WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
Subhash Yadav
  • Home
  • News
  • Education
  • Sports
  • Technology
  • Entertainment
Facebook X (Twitter) Instagram
Subhash Yadav
Home»Bihar»BPSC Teacher News: बिहार में BPSC शिक्षकों का इस्तीफा पढ़िए, पोस्टिंग होते ही नौकरी छोड़ने की बता रहे ये वजह..

BPSC Teacher News: बिहार में BPSC शिक्षकों का इस्तीफा पढ़िए, पोस्टिंग होते ही नौकरी छोड़ने की बता रहे ये वजह..

Subhash YadavBy Subhash Yadav18/12/2023Updated:21/12/20234 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn
BPSC Teacher News
BPSC Teacher News

BPSC Teacher News: बिहार में बीपीएससी परीक्षा पास करने के बाद अब नये शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. लेकिन पोस्टिंग के बाद ही इस्तीफा भी इनमें कई शिक्षक देने लगे हैं. दरभंगा में कई शिक्षकों का इस्तीफा शिक्षा विभाग को मिला है. मिली जानकारी के अनुसार जिले में तैनात कुछ और शिक्षकों ने इस्तीफा सौंप दिया है. वो बिहार में BPSC शिक्षक (Bihar Teacher) की नौकरी नहीं करना चाहते हैं. बता दें कि ये शिक्षक विभिन्न प्रखंडों में स्थित सरकारी स्कूलों में तैनात किए गए हैं. इन्होंने नियुक्त होते इस्तीफा देने के पीछे की अलग-अलग वजह भी बतायी है. अपना इस्तीफा अपने- अपने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इन नवनियुक्त शिक्षकों ने सौंप दिया है.

दरभंगा से आया ताजा मामला, शिक्षक सौंप रहे इस्तीफा..

दरभंगा में कुछ नवनियुक्त शिक्षकों ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. दिल्ली के किराड़ी सुलेमान नगर निवासी यमुना प्रसाद की पुत्री सरिता कुमारी भी इनमें शामिल हैं. सरिता कुमारी ने BPSC शिक्षक परीक्षा पास की थी और केवटी प्रखंड के मध्य विद्यालय कोयलस्थान में उनकी तैनाती हुई थी. उन्होंने अपने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अपना इस्तीफा सौंपा है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि उन्हें केंद्रीय विद्यालय में अध्यापक के पद पर चयन हो गया है. इसलिए वो बिहार में शिक्षक की मिली नौकरी त्यागना चाहती हैं.

Contents

  • दरभंगा से आया ताजा मामला, शिक्षक सौंप रहे इस्तीफा..
  • यूपी की महिला शिक्षक ने दी ये दलील..
  • यूपी की एक और महिला शिक्षक ने दिया इस्तीफा
  • दरभंगा निवासी शिक्षिका दूरी अधिक होने से है परेशान..
  • दो अन्य शिक्षकों ने बतायी ये वजह..
  • मुख्यालय को जानकारी देने की तैयारी..

यूपी की महिला शिक्षक ने दी ये दलील..

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हरि नारायण यादव की पुत्री स्वाति यादव ने भी शिक्षिका के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है. स्वाति यादव की पोस्टिंग सदर प्रखंड के छोटाइपट्टी के स्कूल में हुई थी. उन्होंने भी अपने इस्तीफा देने का कारण केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक पद पर चयन होना बताया. वहीं अपने आवेदन में उन्होंने जिक्र किया है कि उनके दो बच्चे हैं और दोनों नर्सरी में पढ़ते हैं. इस वजह से वो इतनी दूर नौकरी नहीं कर सकती.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
BPSC Teacher News
BPSC Teacher News

यूपी की एक और महिला शिक्षक ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी संजेश कुमार की बेटी आकांक्षा कुमारी ने भी शिक्षिका के पद से इस्तीफा दे दिया है. दरभंगा के किरतपुर प्रखंड के रघुनाथपुर उच्च मध्य विद्यालय में उनकी पोस्टिंग हुई थी. आकांक्षा कुमारी ने BEO को दिए आवेदन में बताया कि उनकी मां बीमार रहती हैं. घर में बीमार मां की देखभाल करने वाला कोई नहीं है. वहीं आवेदन में यह भी लिखा कि घर से इतने दूर आकर सुदूर इलाके में नौकरी करने से बेहर अपनी बीमार मां की सेवा करना है. इसलिए इस्तीफा दे रही हूं.

दरभंगा निवासी शिक्षिका दूरी अधिक होने से है परेशान..

वहीं दरभंगा जिले के रहने वाले नवनियुक्त शिक्षक भी सुदूर इलाके में पोस्टिंग मिलने की वजह से नौकरी छोड़ने का मन बना लिया. शहर के अललपट्टी मुहल्ला निवासी जगदीश नारायण की पुत्री राधा नारायण बेनीपुर अनुमंडल के प्लस टू महिनाम विद्यालय में शिक्षिका बनी थीं. इन्होंने शिक्षिका की नौकरी छोड़ दी. डीइओ कार्यालय में दिये त्याग-पत्र में शिक्षिका राधा ने लिखा है कि घर से स्कूल की दूरी करीब 35 किलोमीटर है, उनके दो बच्चे हैं. घर में बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है. शिक्षिका राधा ने आवेदन में आग्रह किया है कि या तो घर से नजदीक वाले किसी विद्यालय में उनका तबादला कर दिया जाए या त्याग-पत्र स्वीकार कर लिया जाए.

दो अन्य शिक्षकों ने बतायी ये वजह..

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के राय साहब पोखर नवटोलिया निवासी अविनाश कुमार जो सिंघवारा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मनीकौली में तैनात थे उन्होंने अपना इस्तीफा देते हुए कहा है कि झारखंड के न्यायालय में सहायक के पद नौकरी उनकी लगी है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की कृतिका ने बहेड़ी प्रखंड के मध्य विद्यालय सीरूआ से इस्तीफा दिया है. उन्होंने केंद्रीय विद्यालय में चयन हो जाने की बात कही है.

मुख्यालय को जानकारी देने की तैयारी..

बीपीएससी द्वारा चयनित शिक्षकों द्वारा दिए जा रहे इस्तीफे पर जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह ने कहा कि बीपीएससी द्वारा चयनित शिक्षक विभिन्न कारणों से अपना इस्तीफा दे रहे हैं. विभिन्न प्रखंडों से भी शिक्षकों के लगातार इस्तीफा देने की सूचना मिल रही है. सभी प्रखंडों के सम्बंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है. शिक्षकों द्वारा दिये गए त्याग पत्र शीघ्र जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाय ताकि मुख्यालय को इससे अवगत कराया जा सके.

BSEB Matric, Inter OMR Sheet PDF: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2024 के लिए ओएमआर शीट जारी; यहां से मात्र दो सेकंड में डाउनलोड करें!

साहिबगंज : मालदा व आनंद बिहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए रूट

Follow on Google News Follow on Telegram Follow on WhatsApp
Share. WhatsApp Facebook Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
Subhash Yadav
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

Hello, I am Subhash, Founder and Chief Author of subhashyadav.org. I am a professional writer and blogger who writes on various topics. I am interested in technology, education, health, and lifestyle. I use my creativity and knowledge to educate and inspire people.I believe that information should be accessible to everyone, and I dedicate my website to helping people improve their lives. I provide informative and useful articles on a variety of topics, and I always strive to provide the best experience for my readers.Email ID: Info@subhashyadav.org Phone No: +91-898-6361-538

Related Posts

अमवामन झील और वाटर स्पोर्ट्स पार्क: 1 जनवरी की छुट्टियां मनाने के लिए बिहार का सबसे आदर्श स्थान स्थान!

By Subhash Yadav23/07/2025

Bihar Board Inter Result 2024 Official Notice Out

By Subhash Yadav23/07/2025

BSEB 12th Result 2024 Live Check: बिहार बोर्ड 12वीं क़ा रिजल्ट आज जारी, आनंद किशोर द्वारा आई बड़ी खबर

By Shrwan Kumar23/07/2025

Bihar Board Class 10 Result 2024 Live: बस कुछ घंटो में जारी होगा बिहार बोर्ड Matric रिजल्ट; इस तरह मात्र दो सेकंड में करें Full Marksheet डाउनलोड!

By Subhash Yadav23/07/2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Blog

AI Fiesta: ध्रुव राठी का ने किया नया AI Startup लॉन्च, जानें Features और Price

18/08/2025

Burn Marks Remedy: जलने के निशान से पाना है छुटकारा? आजमाएं ये जादुई घरेलू नुस्खे!

23/07/2025

Vastu Tips: फिटकरी से आपके घर का वास्तु दोष दूर करने का जादुई उपाय!

23/07/2025

इस होली जाने रंग का खास महत्व, जानिये कौनसा कलर अपने पार्टनर को लगाना चाहिए और कौनसा नही

23/07/2025
Subhash Yadav

Subhash Yadav is the largest emerging "news & media publisher" in India. This website is dedicated to helping you understand the world. We provide information on the hottest trends, insights and developments shaping the changing world. Whether you are a savvy businessman, an astute investor or simply interested in exploring topics like technology, science, politics, tech, education, sports and lifestyle, we have something for you.
Email Us: info@subhashyadav.org

Quick Links
  • About Authors
  • Our Authors
  • Advertise
Does Subhashyadav.org take responsibility for the content published here?

Subhash Yadav website is a main information provider platform. This platform makes every effort to ensure that all the content published here is 100% true. But I advise all my users to check the authenticity of the content published here by visiting the official portal of the concerned organization or the Information Department of the Government of India or Print Media, Authenticated News Paper Cutting Evidence and Other.
Any information or article published on Subhashyadav.org is not presented without any solid evidence. Whatever article is published on Subhashyadav.org, its sources are mainly provided from the official website of the concerned organization or Government of India, Print Media, Authenticated News Paper Cutting Evidence and Other 100% Reliable Source.

Copyright @ 2024 All Right Reserved. By SubhashYadav.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Correction Policy
  • Sitemap
  • Write for Me
  • Editorial Guidelines

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Ad Blocker Enabled!
Ad Blocker Enabled!
Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.