सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) देश में तेजी से 4G मोबाइल नेटवर्क लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बीएसएनएल ने पूर्वी यूपी में 4G नेटवर्क लॉन्च करने की कवायद तेज कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या में भी मोबाइल टावरों को अपग्रेड किया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि 4G रोलआउट का काम आखिरी फेज में है। जो यूजर्स अभी 2G और 3G नेटवर्क से जुड़े हैं, उन्हें 4G नेटवर्क पर लाया जाएगा। 4G सिम में अपग्रेड करने पर यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा दिया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, BSNL उन ग्रामीण इलाकों में 4G सर्विसेज को पहुंचाना चाहती है, जहां किसी और कंपनी की सर्विस नहीं पहुंची है। मकसद उन इलाकों तक कनेक्टिविटी पहुंचाना है, जो सुविधाओं से पीछे हैं।
