जैसा कि आप जानते हैं फरवरी का महीना ख़तम हो चुका है और मार्च की शुरुआत हो चुकी है। आप जानते ही होंगे और नहीं जानते तो बता दें फाइनेंशियल वर्ल्ड में मार्च का महीना काफी अहम होता है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण काम निपटने होते हैं, क्योंकि इसके बाद नया Financial Year शुरू हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे कामों के बारे में बताने वाले, जिन्हे आपको जल्द से जल्द निपटा लेना चाहिए, क्योंकि इस महीने में इनकी Deadline है।
वित्त वर्ष 2023-24 के अंत के साथ ही फ्री आधारकार्ड अपडेट से लेकर टैक्स छूट के तहत निवेश तक कई कामों की Deadline आ चुकी है। तो चलिए जानते हैं वह कौन-कौनसे काम हैं जिन्हे आपको जल्द से जल्द निपटने की आवश्यकता है और क्या है उनकी आखरी तारीख।
इन कामों की आ गई Deadline
फ्री आधार अपडेट – आपको बता दें अगर आपने अभी तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है, तो आज ही यह काम निपटा लें क्योंकि 14 मार्च को फ्री आधार अपडेट की Deadline है। आप 14 मार्च तक फ्री में अपना नाम, पता और फ़ोन नंबर अपडेट करवा सकते हैं।
SBI स्पेशल एफडी स्कीम – SBI द्वारा 12 अप्रैल 2023 को अपने ग्राहकों हेतु 400 दिन की स्पेशल FD स्कीम अमृत कलश लॉन्च की गई थी, जिसके तहत सामान्य नागरिकों को 7.10 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज मिल रही है। आपको बता दें 31 मार्च 2024 को इस स्पेशल FD स्कीम की आखरी तारीख है।
SBI होम लोन – SBI द्वारा अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया स्पेशल होम लोन कैंपेन 31 मार्च 2024 को खत्म हो रहा है, जिसके तहत ग्राहकों को Home Loan पर 65 से 75 बेसिस प्वाइंट्स की छूट प्रदान की जा रही है।
IDBI बैंक स्पेशल FD स्कीम – IDBI स्पेशल FD स्कीम के तहत सामान्य ग्राहकों को 7.05 से 7.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.55 से 7.75 फीसदी तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है, जिसकी Deadline 31 मार्च 2024 है।
टैक्स छूट के लिए निवेश – अगर आपको टैक्स छूट के लिए निवेश करना है, तो आपके पास 31 मार्च 2024 तक का मौका है। इससे पहले तक PPF या SSY जैसी स्कीम्स में इन्वेस्ट करने पर आप Income Tax की धारा 80c के तहत 1.50 लाख तक छूट पा सकते हैं।
