कई UPSC Aspirants पढाई तो बहुत करतें है साथ ही उन्हें सारे विषयों का बहुत अच्छा ज्ञान भी होता है लेकिन कमजोर अंग्रेजी की समस्या ऐसे विद्यार्थियों को काफी सताती है साथ ही परीक्षा की अलग-अलग स्टेज पर उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
हिंदी मीडियम से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भी अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है चूंकि UPSC Mains के लिए अंग्रेजी भाषा काफी महत्वपूर्ण है।
जो Aspirants अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा देतें है उन्हें भी UPSC Interview के लिए अच्छे स्तर से अंग्रेजी बोलने की आवश्यकता होती है। नीचे दी गयी कुछ टिप्स को ध्यान में रखते हुए आप काफी कम समय में अपनी अंग्रेजी सुधार सकतें है।
English Newspaper Reading for UPSC: रोजाना पढ़ें अखबार
अंग्रेजी अखबार पढ़ना, अंग्रेजी सुधारने का सबसे बेहतर और कारगर तरीका है। जब आप अखबार पढ़ते हैं तो आपको Current Affairs का अच्छा knowledge तो होता ही है साथ ही आपकी Vocabulary और भाषा में भी सुधार आता है।
Newspaper पढ़ते वक्त, जो भी नया शब्द मिले तुरंत उसका English to English एवं उसका हिंदी अर्थ पता करें। इसके लिए कई सारे dictionary apps उपलब्ध हैं जो आपकी अंग्रेजी improve करने में काफी अहम रोल निभा सकतें है।
UPSC 2024: English Interviews और English Podcasts को सुने
अगर आपको अंग्रेजी लिखने में उतनी परेशानी नही होती लेकिन बोलते वक्त Confidence और Fluency maintain नहीं कर पाते हैं तो आपको रोजाना English Interviews और Podcasts सुनने चाहिए।
फिर उस ही तरीके से बोलने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने से अंग्रेजी बोलने की आदत का विकास होगा जो आपको UPSC Interview में काफी मदद करेगा। अंग्रेजी बेहतर होने के साथ आपकी Communication Skills भी बेहतर होना शुरू हो जायेगी जो आपके आत्मविश्वास वृद्धि में काफी सहायक होगा।