Finn Allen 16 Sixes in T20I: पाकिस्तान टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. आज (17 जनवरी) को तीसरा टी20 मैच डुनेडिन में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी फिन एलन (Finn Allen Records) ने पाकिस्तानी टीम की मिट्टी पलीत कर दी.
उन्होंने मैच में 16 ताबड़तोड़ छक्के मारे. इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ी हजरतुल्लाह जजई (Hazratullah Zazai) ने 23 फरवरी 2019 को आयरलैंड के खिलाफ देहरादून में हुए टी20 मैच में 16 छक्के मारे थे. एक तरह से यह वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने ही वाला था. पर फिन एलन ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
Finn Allen produced the highest individual score by a New Zealand batter in T20I history 🇳🇿
More records ➡️ https://t.co/RlsPoh5tjI pic.twitter.com/FVjriAFlXh
— ICC (@ICC) January 17, 2024
बात फिन एलन की हो तो वो कीवी टीम के ओपनर बल्लेबाज हैं. आज वो अलग ही रंग में थे, उन्होंने आउट होने से पहले 137 रनों की पारी खेली. एलन ने अपनी पारी में 62 गेंदों का सामना किया और 16 छक्के जड़ दिए, वहीं उनकी पारी में 5 चौके भी शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 220.96 का रहा. 24 साल के एलन विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनकी बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर्स में 224 का स्कोर खड़ा किया.
फिन एलन न्यूजीलैंड की ओर से अब तक 22 ODI में 93.26 के स्ट्राइक रेट और 27.71 के एवरेज से 582 रन बना चुके हैं. वहीं वो अब तक 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. जहां उनके नाम 1025 रन 26.97 के एवरेज और 165.05 के स्ट्राइक रेट से आए हैं. न्यूजीलैंड 5 मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-0 से बढ़त पर है.
Take a bow, Finn Allen 👏#NZvPAK #CricketNation pic.twitter.com/fba4kO6P8d
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 17, 2024
फिन एलन का ये है विराट कोहली से कनेक्शन
फिल एलन फिन आईपीएल में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि, वो अब तक आईपीएल में कोई मैच नहीं खेले हैं. फिन को आईपीएल 2022 के ऑक्शन में RCB ने 80 लाख रुपए में खरीदा था. इस बार हुए आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन के दौरान उनका बेस प्राइज 75 लाख रुपए था, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला.
एक ही टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा छक्के
- एलन फिन (न्यूजीलैंड) – 16 छक्के vs पाकिस्तान, 2024
- हजरतुल्लाह जजई (अफगानिस्तान)- 16 छक्के vs आयरलैंड, 2019
- जीशान कुकीखेल (हंगरी)- 15 छक्के vs ऑस्ट्रिया, 2022
- एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)- 14 छक्के vs इंग्लैंड, 2013
- जॉर्ज मुन्से (स्कॉटलैंड)- 14 छक्के vs नीदरलैंड्स, 2019
- रिचर्ड लेवी (साउथ अफ्रीका)- 13 छक्के vs न्यूजीलैंड, 2012
रोहित शर्मा: भारत की ओर से सबसे ज्यादा एक ही मैच में छक्के
इसके अलावा वेस्टइंडीज के एविन लेविस (12 छक्के ), नेपाल के कुशल मल्ला (12 छक्के), क्रिस गेल (11 छक्के) इंटरनेशल टी20 मैच की एक पारी में जड़ चुके हैं. वहीं भारत की ओर से एक टी20इंटरनेशनल मैच की पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है.
ओवरऑल टी20 के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने में गेल अव्वल
12 दिसंबर 2017 को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL2017) के फाइनल में क्रिस गेल ने 18 छक्के मारे थे. गेल ने इस तरह तब अपना ही टी-20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा दिया था. उस मैच में गेल ने रंगपुर राइडर्स की ओर से खेलते नाबाद 146 रन महज 69 गेंदों में बनाए थे. उससे पूर्व गेल ने आईपीएल-2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) की तरफ से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रनों की करिश्माई पारी में 17 छक्के जमाए थे.
