भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में शुरू होगा। भारत नें बीते दो मुकाबलों में लगातार दो जीत हासिल कर पाँच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है, ऐसे में टीम अगले मैच में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
भारत का प्रदर्शन पहले मुकाबले में उतना अच्छा नही रहा था जिसके चलते इंग्लैंड नें 28 रनों से जीत दर्ज की थी। लेकिन भारतीय टीम नें जबरदस्त वापसी की और सीरीज में एक बहुत ही मजबूत स्तिथि में आ चुकी है।
IND vs ENG Updates: KL Rahul हुए चौथे टेस्ट से बाहर
KL Rahul चौथे टेस्ट मैच के लिए फिट नही पाए गए हैं ऐसे में वे आने वाले मुकाबले में टीम का हिस्सा नही होंगे। हाल ही में खबर आई थी की KL Rahul चौथे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार रांची टेस्ट में भी भारतीय टीम KL Rahul के साथ मैदान में नही उतरेगी।
हाँलांकि टीम का प्रदर्शन पिछले दो मैचों में काफी शानदार रहा है, Virat Kohli और KL Rahul की अनुपस्तिथि में भी टीम ने काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और लगातार 2 जीत हासिल की।
Sarfaraz Khan पर होंगी सभी की निगाहें
Sarfaraz Khan नें बीते मुकाबले में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेला था, साथ ही उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक भी जमाया। ऐसे में फैंस उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद लगा रहें है जो टीम में उनकी जगह को सुनिश्चित करने में भी बड़ा रोल अदा करेगी।
Yashasvi Jaiswal नें बीते मुकाबले में शानदार दोहरा शतक जमाते हुए टीम को विराट कोहली की कमी महसूस नही होने दी थी, वहीं Shubman Gill ने भी जबरदस्त शतक जमाया था।
