IPL 2024 के समापन के साथ ही भारतीय टीम USA और West Indies में होने वाले ICC T20 World Cup 2024 के लिए रवाना होगी। T20 विश्वकप 2024, 2 जून से प्रारंभ होगा और भारत अपना पहला मुकाबला Ireland से 5 जून को खेलेगी।
9 जून को भारत अपने चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगा जिसका सभी क्रिकेटप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहें है। ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए Group Stage का दूसरा मुकाबला होगा इसके बाद भारत United States के विरुद्ध अपना तीसरा मुकाबला 12 जून को खेलेगी।
IND vs PAK in New York: कहाँ खेला जायेगा भारत-पाकिस्तान का मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच ICC T20 World का आगामी मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जायेगा। USA में विश्वकप का आयोजन अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण कदम होने वाला है।
United States और West Indies नें विश्वकप के लिए सीधे qualify किया है चूंकि ये दोनों ICC T20 World Cup 2024 hosts हैं।
सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान की टक्कर देखने को आतुर रहतें हैं ऐसे में आने वाला मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
West Indies के पूर्व क्रिकेटर, Chris Gayle नें भी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर कहा है की दोनों ही टीमों के बीच मैच काफी जबरदस्त होनें वाला है।
IND vs PAK 2024: पिछली बार भारत पड़ा था पाकिस्तान पर भारी
T20 World Cup 2022 में भारत नें आखिरी बॉल तक चले रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से मात दी थी। विराट कोहली नें शानदार बल्लेवाजी करते हुए महज 53 गेंदों में 82 रनों की जबरदस्त पारी खेल टीम को जीत की दहलीज तक पहुँचाया था।
ऐसे में आने वाले मुकाबले में भी भारतीय टीम एक बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी।
