JEE-Mains 2024 का दूसरा प्रयास निकट है ऐसे में सभी छात्र काफी चिंता में दिखाई दे रहें हैं खास कर वे जिनका Syllabus अभी भी अधूरा रह गया है।
JEE-Mains में कुछ topics ऐसे होते हैं जो अगर आप आखिरी समय में भी पढ़ेंगे तो बहुत आसानी से कम समय में कर सकतें है साथ ही उन्हें JEE-Mains High Weightage Topics की सूची में भी रखा जाता है।
नीचे दी गयी topic list को आप ध्यान से पढ़ें और JEE Mains April में अपनी जीत सुनिश्चित करें।
क्या हैं JEE Physics के लिए सबसे महत्वपूर्ण topics
अगर बात की जाए Physics तो काफी छात्र syllabus के लंबे होने के कारण विषय पर अपनी पकड़ नहीं बना पाते हैं। ऐसे में जब परीक्षा में कम समय शेष रह जाता है तो Physics में अच्छे अंक लाना काफी मुश्किल होता है। इसलिए हमने पिछले सालों का trend analysis कर, कुछ topics निकालें हैं।
जिन बच्चों का physics कमजोर है या syllabus काफी रह गया है उन्हें Modern Physics और Thermal Physics जैसे topics पर ज्यादा focus करना चाहिए। क्योंकि इन chapters का काफी सारा हिस्सा chemistry में भी आता है जिससे आपको इन्हें समझने में काफी आसानी होगी।
Vector-3D और Coordinate Geometry रहें है High Weightage Topics in Maths
छात्रों के आमतौर पर गणित से काफी डर लगता है ऐसे में Maths में उनका स्कोर हमेशा बाकी विषयों से कम देखा जाता है। अगर आप Maths में बहुत अच्छा स्कोर हासिल करना चाहतें है तो Coordinate Geometry और Vector-3D पर अपनी पकड़ मजबूत करें। ये topics समझने में भी काफी आसान होते है साथ ही इनसे JEE में पिछले वर्षों में काफी प्रश्न भी पूछे गयें हैं।
