LIC Aadharshila Policy 2024
LIC Aadharshila Policy 2024: हेलो जैसा कि हम सब जानते हैं लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया भारत में विभिन्न बीमा योजना गठित करता रहता है, जिसके माध्यम से भारतीय नागरिकों को बीमा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाता है। भारतीय जीवन बीमा निगम जीवन बीमा से लेकर स्वास्थ्य बीमा जैसी सेवाएं लोगों तक पहुँचाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें बीमा में निवेश जोखिम रहित निवेश माना जाता है ,जिसमें निश्चित रूप से मैच्योरिटी पर रिटर्न मिलता है साथ ही साथ डेथ बेनिफिट भी मिलता है। इसी प्रक्रिया में भारतीय जीवन बीमा निगम उपभोक्ताओं को विभिन्न बीमा प्रोडक्ट उपलब्ध कराता है, जिससे नागरिक बिना जोखिम के निश्चित रूप से रिटर्न प्राप्त कर पाए।
Contents
इसी कड़ी में हाल ही में भारतीय जीवन बीमा निगम ने एलआईसी आधारशिला योजना का गठन किया है। LIC आधारशिला योजना के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम उपभोक्ताओं को सुरक्षा और बचत दोनों का लाभ दिया जाता है।
LIC Aadharshila Policy 2024 – overview
| योजना | LIC Aadhaar Sheela Scheme |
| लाभार्थी | महिलाएं |
| अवधि | न्यूनतम 10 साल अधिकतम 20 साल |
| उद्देश्य | महिलाओं को बचत और सुरक्षा निवेश के लिए प्रेरित करना |
| मैच्योरिटी आयु | 70 वर्ष |
| वेबसाइट | LIC.gov.in |
क्या है LIC Aadharshila Scheme?
LIC Aadharshila Scheme?: भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा एलआईसी आधारशिला योजना को हाल ही में शुरू किया गया है। यह एक एंडोवमेंट प्लान है जो की पूरी तरह से पार्टिसिपेटरी और नॉन लिंक्ड प्लान है। इसके माध्यम से महिला उपभोक्ताओं को बचत क़रने के लिए प्रेरित किया जाता है जिससे वे इस बचत को इन्वेस्ट कर रिटर्न प्राप्त कर सकें।
इस योजना में उपभोक्ता को प्रत्येक महीने, तीन महीने के अंतराल में, 6 महीने के अंतराल में या साल में एक बार प्रीमियम का भुगतान कर सकता है। वहीं पॉलिसी की अवधि खत्म होने के पश्चात पॉलिसी धारक को मैच्योरिटी की पूरी रकम एक साथ दी जाती है।
इस बीमा योजना में 8 साल से कम की बालिकाओं को निवेश का अवसर नही दिया जाता इसमे निवेश करने की न्यूनतम उम्र 8 साल निर्धारित की गई है वहीं निवेश की अधिकतम उम्र 55 साल रखी गई है। इस योजना में निवेश करने के लिए निवेशक के पास kyc दस्तावेज होने जरूरी हैं।इस योजना में दौरान यदि धारक की मृत्यु हो जाती है तो परिवार को पॉलिसी में डेथ बेनिफिट का लाभ दिया जाता है।
LIC Aadharshila Scheme के अंतर्गत मिनिमम सम एश्योर्ड ₹75000 और अधिकतम सम एश्योर्ड ₹300000 है।
उद्देश्य
जैसा कि हमने आपको बताया यह प्लान मुख्य रूप से महिलाओं के लिए बनाया गया है महिलाओं को इस लाइन के माध्यम से बचत के लिए प्रेरित किया जाता है तथा साथ ही साथ उन्हें निवेश की महत्वता भी समझाई जाती है जिससे महिलाएं स्वयं के द्वारा की हुई बचत को एक सुरक्षित और जोखिम रहित पॉलिसी में इन्वेस्ट कर गेरेन्टीड रिटर्न प्राप्त कर सके। एलआईसी आधारशिला योजना के अंतर्गत पॉलिसी धारक महिला को आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराई जाती है जिससे महिला आर्थिक रूप से सबल बनी रह सके।
LIC आधारशिला योजना के मुख्य बिन्दु
- LIC Aadharshila Scheme मुख्य तौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया प्लान है।
- इस प्लान के माध्यम से महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और साथ ही साथ सुरक्षा प्रदान की जाती है।
- इस प्लान के अंतर्गत महिलाओं को डेथ क्लेम पर टैक्स छूट भी मिलती है वही मैच्योरिटी पर भी टैक्स में रीबेट मिलता है।
- एलआईसी आधारशिला की न्यूनतम पॉलिसी टर्म 10 साल है और अधिकतम पॉलिसी टर्म 20 साल है।
- पॉलिसी की मैच्योरिटी 70 वर्ष के करीब हो जाती है।
- इस योजना के अंतर्गत पॉलिसी धारक को एक्सीडेंट बेनिफिट भी उपलब्ध कराए जाते हैं।
- इस प्लान में गंभीर बीमारियों के इलाज के लाभ को शामिल नहीं किया जाता।
- यदि इस प्लान के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो मैच्योरिटी पर लॉयल्टी एडिशन की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
- पॉलिसी खत्म होने से पहले यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को इस पॉलिसी का लाभ दिया जाता है।
LIC Aadharshila Scheme के मुख्य लाभ
LIC Aadharshila Scheme के लाभ निम्न प्रकार से हैं
टैक्स बेनिफिट : जैसा कि हम सभी को पता है की हम किसी भी प्प्रकार का निवेश करते है तो उसमे टैक्स में छूट मिलती है, उसी तरह इस एलआईसी आधारशिला योजना के तहत भी हमे भी सेक्शन 80 c के तहत टैक्स की छूट मिलती है और साथ ही सेक्शन 10 D के अंतर्गत मेच्योरिटी अमाउंट में भी टैक्स में छूट मिल जाता है ।
फ्री लुक पीरियड : दोस्तों यदि आप LIC के आधारशिला पॉलिसी को खरीदते है और 15 दिन के अंदर किसी कारण कैंसिल करना चाहते हैं तो आपकी पालिसी को कण्व=कैंसिल क्र दिया जाता है और आपके भरे हुए प्रीमियम का पैसा वापस भी दे दिया जाता है।
ग्रेस पीरियड : दोस्तों इस योजना के तहत आपको प्रीमियम भुगतान मोड में 30 दिन का ग्रेस पीरियड भी दिया जाता है । यदि आप मासिक प्रीमियम भुगतान कर रहा है तो ऐसे में उन्हें 15 दिन का ग्रेस पीरियड प्रदान किया जाता है, जिसमें ग्राहक ग्रेस पीरियड के दौरान भी प्रीमियम का भुगतान कर सकता है।
लोन की सुविधा : दोस्तों इस योजना के तहत अगर आप 3 साल तक प्रीमियम भरे है तो आपको पॉलिसी पर लोन भी प्रदान किया जाता है।
सरेंडर वैल्यू : यदि आप 3 वर्ष तक प्रीमियम भरने के पहले ही सरेंडर करना चाहते है तो आपको किसी भी तरह का सरेंडर वैल्यू नहीं मिलेगा लेकिन यदि आप 3 साल के बाद सरेंडर करना चाहते है तो आपको सरेंडर वैल्यू का भुगतान के हक़दार होंगे ।
डेथ बेनिफिट : अब बात करे इसके डेथ बेनिफिट के बारे में तो पॉलिसी खरीदने के 5 वर्ष के दौरान ही भगवन न चाहे ऐसा हो लेकिन आपकी मृत्यु हो जाती है तो आपके परिवार को डेथ बेनेफिट लाभ मिलेगा ।
मेच्योरिटी बेनिफिट : अगर आप समय से पहले पूरी पॉलिसी का प्रीमियम भुगतान समय कर पते है तो आपको मेच्योरिटी बेनिफिट के साथ लॉयल्टी एडिशन भी प्रदान किया जाता है।
एलआईसी आधारशिला योजना की पात्रता (LIC Aadharshila Scheme Eligibility)
- दोस्तों यह एलआईसी आधारशिला योजना सिर्फ महिलाओ के लिए है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु महिला की आयु 8 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उपभोगता को किसी भी प्रकार का मेडिकल जाँच की आवश्यकता नहीं है।
- जो भी महिला इस योजना का लाभ उठाना चाहती है तो उनके पास सारे जरूरी दस्तावेज होना आवश्यक है।
LIC Aadharshila Scheme Important Documents?
- उपभोक्ता का आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- उपभोक्ता का राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इनकम टैक्स रिटर्न
- सैलरी स्लिप
LIC Aadharshila Scheme में आवेदन करने की प्रक्रिया
- एलआईसी आधारशिला योजना को आवेदन करने के लिए हमे LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब हमारे सामने वेबसाइट का होम पेज देखने को मिलेगा जिसमे हमे आधारशिला योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब हमारे सामने आवेदन पत्र आ जाएगा, इस आवेदन पत्र में हमे जरूरी जानकारी भरना होगा।
- जरूरी विवरण भरने के पश्चात आपको अपने स्कैन किए हुए दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- अब हमे कुछ डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद हमेआपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आप एलआईसी आधारशिला योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- इसके बाद प्रीमियम तथा अन्य फॉर्मेलिटी से संबंधित सारी जरूरी जानकारी आपको एलआईसी अधिकारी कॉल के माध्यम से उपलब्ध कराते हैं।
FAQ – LIC Aadharshila Scheme
LIC Aadharshila Scheme के अंतर्गत पॉलिसी धारक को सेटलमेंट के और कौनसे विकल्प दिए जाते हैं
LIC Aadharshila Scheme में मेच्योरिटी बेनिफिट के लिए पॉलिसी धारक को एकमुश्त राशि के स्थान पर 5, 10 या 15 साल की अवधि में भी मैच्योरिटी लाभ प्रदान करने का विकल्प दिया जाता है ।
LIC Aadharshila Scheme में बेसिक सम एश्योर्ड पर रिबेट किस प्रकार मिलती है?
- एलआईसी आधारशिला योजना में 75000 से 190000 पर कोई रिबेटनहीं मिलती।
- वही 200000 से 290000 पर 1.50% की रिबेट मिलती है।
- ₹300000 पर 2% की रिबेट मिलती है।
LIC Aadharshila Scheme पर कितना लोन मिल सकता है?
LIC Aadharshila Scheme पर उपभोक्ता को पॉलिसी मूल्य का 90% ऋण मिल सकता है।
