Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing MPPSC Result 2019 Declared: घोषित हुए मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा परिणाम, यहां से तुरंत रिजल्ट PDF Download करें।

MPPSC Result 2019 Declared: घोषित हुए मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा परिणाम, यहां से तुरंत रिजल्ट PDF Download करें।

MPPSC Result 2019 Declared: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने एमपी राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2019 के अंतिम परिणाम (MPPSC Result 2019) घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा नतीजों की घोषणा मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 को की गई। इसके साथ ही MPPSC ने परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों […]

MPPSC Result 2019 Declared: घोषित हुए मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा परिणाम, यहां से तुरंत रिजल्ट PDF Download करें।

MPPSC Result 2019 Declared: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने एमपी राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2019 के अंतिम परिणाम (MPPSC Result 2019) घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा नतीजों की घोषणा मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 को की गई। इसके साथ ही MPPSC ने परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना रोल नंबर सफल उम्मीदवारों की लिस्ट में आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

टॉप 10 में सात महिलाएं

अधिकारी ने बताया कि उप जिलाधिकारी पद पर चयनित शीर्ष 10 उम्मीदवारों के नाम आयोग ने जारी किए हैं. जो क्रमश: शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीत कौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रितिका पाटीदार और आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर शामिल हैं. टॉप 10 में सात महिलाएं शामिल हैं.

अधिकारी ने बताया कि राज्य सेवा परीक्षा 2019 के लिए कुल 571 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का मुकदमा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में लम्बित होने के कारण फिलहाल इनमें से 87 प्रतिशत पदों का चयन परिणाम घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि शेष 13 प्रतिशत पदों की चयन सूची इस मुकदमे में अदालत के अंतिम फैसले के बाद घोषित की जाएगी.

चार साल बाद आया रिजल्ट

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के राज्य सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम उम्मीदवार चार साल से कर रहे हैं. आयोग ने चार साल बाद परिणामों की घोषणा की है. एमपीपीएससी द्वारा जारी रिजल्ट में कुल 24 डिप्टी कलेक्टर, 19 डीएसपी, 17 डिस्ट्रिक्ट कोषालय ऑफिसर सहित डिस्ट्रिक्ट एक्साइज ऑफिसर, कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर, जैसे पदों की मेरिट लिस्ट शामिल हैं. 13 प्रतिशत रिजल्ट को आयोग ने होल्ड पर रखा है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Result Direct Link 
Direct Link Click Here
Join WhatsApp ChannelClick Here 
Join Telegram ChannelClick Here 
Official WebsiteClick Here 

मणिपुर से मुंबई तक कांग्रेस निकालेगी ‘भारत न्याय यात्रा’, 14 राज्य, 85 जिले और 6200 KM… का होगा सफर; पढ़ें पूरा प्लान

Last updated on December 31, 2023. This article represents the author's views.