Mukhyamantri Ucch Shiksha Chhatravriti Yojana 2024: वैसे अगर देखा जाए तो राजस्थान सरकार के द्वारा छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं। लेकिन आज हम हम आपको मुख्य मंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के बारे में बताने वाले हैं।
राजस्थान सरकार ने मुख्य मंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना की घोषणा कर दी हैं। और अब इसका लाभ छात्रो को मिलने वाला हैं। छात्र इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं। और इसके लिए क्या पात्रता और प्रक्रिया होगी इस बारे में आगे इस लेख में जानकारी प्रदान की गई हैं। इसलिए आज का यह लेख पूरा पढ़े।
Contents
Mukhyamantri Ucch Shiksha Chhatravriti Yojana 2024
राजस्थान सरकार के द्वारा छात्रो की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए 8 जनवरी 2024 से इस योजना की घोषणा कर दी गई हैं। और इसके लिए आवेदन आप 15 मार्च 2024 तक कर सकते हैं। यानी की अभी तो आपके पास काफी दिन पड़े हैं। आप 15 मार्च तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना का मुख्य हेतु है की जो छात्र 12वीं पास हैं। और उनको पढाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। तो ऐसे छात्रों को सरकार के द्वारा 500 रूपये प्रति माह और 5000 रूपये प्रति वर्ष सहायता मिलेगी।
Mukhyamantri Ucch Shiksha Chhatravriti Yojana 2024 Overview
योजना | मुख्यमंत्री उच्च छात्रवृति योजना 2024 |
आवेदक कौन होगा | 12वीं पास विधार्थी |
योजना के निर्माणकर्ता | राजस्थान राज्य सरकार |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
योजना का उद्देश्य | प्रशिक्षण हेतु आर्थिक मद |
आवेदन की शुरुआत | 8 जनवरी 2024 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 15 मार्च 2024 |
ऑनलाइन आवेदन की फीस | निशुल्क |
योजना कहाँ पर लागू है | राजस्थान |
आधिकारिक वेबसाइट | https://sso. Rajasthan. gov। in/signin |
तो योजना के बारे में यह कुछ महत्वपूर्ण बाते थी। जो आपको ध्यान में रखनी चाहिए। इससे योजना से मिलने वाले लाभ, पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में हमने आगे जानकारी प्रदान की हैं।
Mukhyamantri Ucch Shiksha Chhatravriti Yojana 2024 Benefit
इस योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में हमने नीचे जानकारी प्रदान की हैं।
- इस योजना का लाभ 12वीं छात्रों को मिलेगा।
- इस योजना के तहत 12वीं पास छात्रों को हर माह 500 रूपये और प्रति वर्ष 5000 रूपये की सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का लाभ छात्रों को पुरे 5 वर्ष तक मिलेगा।
- दिव्यांग छात्रों को प्रति वर्ष 10 हजार और प्रति माह 1000 रूपये की सहायता राशि मिलेगी।
तो यह कुछ लाभ थे जो राजस्थान के छात्रों को मिल सकते हैं। इसके लिए कुछ योग्यता तय की गई हैं। जिसके बारे में आगे जानकारी प्रदान की गई है।
Mukhyamantri Ucch Shiksha Chhatravriti Yojana 2024 योग्यता
अगर कोई छात्र इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। तो निम्लिखित योग्यता को ध्यान में रखना होगा:
- आवेदन करने वाला छात्र राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
- जिन छात्र के 12वी कक्षा में 60% से अधिक हैं। उनको ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
- जिन छात्रों के परिवार की इनकम 2 लाख 50 हजार से कम हैं। ऐसे छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र ने 12वीं कक्षा में रेगुलर पढाई की होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ उन छात्रों को ही मिलेगा जो अन्य किसी भी छात्रवृति का लाभ नही ले रहे हैं।
- अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। तो इसके लिए छात्र के पास चालु खाता भी होना अनिवार्य हैं।
Mukhyamantri Ucch Shiksha Chhatravriti Yojana 2024 Document
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। तो कुछ आवश्यक दस्तावेज देने पड़ेगे। जो निम्लिखित है:
- 12 वीं पास मार्कशीट
- स्कैन फोटो और हस्ताक्षर
- आधार कार्ड कॉपी
- स्थाई निवासी प्रमाण पत्र
- परिवार का इनकम प्रमाण पत्र
- छात्र की बैंक डिटेल्स पासबुक
- छात्र के पाठ्यक्रम से जुड़े डोक्युमेंट
Mukhyamantri Ucch Shiksha Chhatravriti Yojana 2024 Online Apply
अगर आपने पात्रता और योग्यता देख ली हैं। और आपके पास बताए गए सभी डोक्युमेंट मौजूद हैं। तब आप नीचे बताये गए चरणों का स्टेप बाय स्टेप पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारक वेबसाइट पर जाए।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके पश्चात आपको SSO आईडी मिलेगी। इसके माध्यम से आपको पोर्टल में लॉग इन होना हैं।
- अब पोर्टल में आपका नाम, नंबर, पता आदि सब फॉर्म में ध्यानपूर्वक भरना हैं।
- अब दुबारा SSO आईडी से लॉग इन करना हैं।
- अब आपको सिटिजन एप्लीकेशन में स्कॉलरशिप वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- इसके बाद आपको स्टूडेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- इसमें आपको आपका नाम दिखेगा। जिसे आपको क्लिक करके आगे बढना हैं।
- अब आपसे आधार कार्ड का नंबर माँगा जायेगा। नंबर डालकर आपको OTP वेरीफाई कर लेना हैं।
- अब आपके सामने एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा। जिसमे आपको आपकी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी हैं।
- अब फॉर्म भरने के बाद दआपके डोक्युमेंट अपलोड करने के लिए कहा जायेगा। आपको आपके डोक्युमेंट अपलोड करके सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको फिर से स्कॉलरशिप वाला ऑप्शन क्लिक करना हैं। और “New Application” वाले लिंक पर क्लिक करे।
- अगले स्टेप में फिर से OTP वेरिफिकेशन करने के लिए कहा जायेगा। आपको फिर से वेरिफिकेशन करके आगे बढना हैं।
- अब आपको “Mukhyamantri Ucch Shiksha Chhatravriti Yojana 2024” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- अब एक फॉर्म होगा जिसमे आपको और अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए कहा जायेगा और साथ साथ 12वीं मार्कशीट अपलोड करने को कहा जायेगा। आप इस स्टेप को पूरा करके आगे बढना हैं।
- अंत में आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना हैं। आपका फॉर्म सबमिट हो जायेगा।
- इस फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी निकालकर आप आपके पास रख सकते हैं।
तो इस आसान से प्रक्रिया से आप Mukhyamantri Ucch Shiksha Chhatravriti Yojana 2024 का लाभ उठा सकते हैं।
आवश्यक सुचना: इस योजना का लाभ लेने के लिए आप 15 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद आवेदन करने पर आपका आवेदन अमान्य हो सकता हैं।