Close Menu
  • Latest Posts
  • Technology
  • Gadgets
  • News
  • AutoMobile
  • Education
  • Trending
  • Article
  • Sports
  • Railway
  • Business
  • Entertainment
  • National
  • Political
  • Knowledge
  • World
  • Tech Guide
  • Ayodhya
  • Viral
  • Lifestyle
  • Aaj Ka Rashifal
  • Breaking News
  • Defence
  • Fack Check
  • Home
WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
Subhash Yadav
  • Home
  • News
  • Education
  • Sports
  • Technology
  • Entertainment
Facebook X (Twitter) Instagram
Subhash Yadav
Home»National»Parliament Security Breach: आरोपियों की कॉल डिटेल से पता चला किन लोगों से हुई थी बात, मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए बन रहा ये प्लान

Parliament Security Breach: आरोपियों की कॉल डिटेल से पता चला किन लोगों से हुई थी बात, मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए बन रहा ये प्लान

Subhash YadavBy Subhash Yadav21/12/2023Updated:22/12/20235 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn

  HIGHLIGHTS  

  • संसद की सुरक्षा में सेंध की साजिश रचने वालों तक पहुंचना बनी चुनौती
  • आरोपितों को दोबारा रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी स्पेशल सेल
  • आरोपितों के बैंक खातों की जांच में कोई बड़ी रकम भी नहीं मिली

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में आरोपितों के मोबाइल फोन बरामद नहीं होने के कारण साजिशकर्ताओं के बारे में पता लगाना पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के लिए चुनौती बनी हुई है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि प्रकरण के पीछे कुछ बड़े चेहरे हो सकते हैं, जिन्होंने आरोपितों के जरिये वारदात कराई।

स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, आरोपितों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल से यह तो पता लगा लिया गया कि इनकी किन लोगों से बातचीत हुई थी और किन लोगों के संपर्क में अधिक समय से थे। उस लोकेशन का भी पता लग गया है कि आरोपित पिछले कुछ दिनों के दौरान कहां गए, लेकिन मोबाइल फोन नहीं मिलने के कारण यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि चैटिंग के जरिये किनसे बात हुई।

Contents

  •   HIGHLIGHTS  
  • दोबारा रिमांड नहीं मिला तो जांच हो जाएगी कठिन
  • उप्र के जालौन से युवक को साथ ले गई दिल्ली पुलिस
  • ललित के बैंक खातों की जांच के लिए कोलकाता पहुंची पुलिस
  • ललित के समर्थन में पहुंचा मुंबई का संगठन
  •     Read More Article…   
    • Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस हाईकमान I.N.D.I.A. में जल्द चाहता है सीट बंटवारे का हल, यूपी में पार्टी को आ सकती हैं इतनी सीटें!
    • COVID-19 sub-variant JN-1: कोरोनावायरस से घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें, देश में JN-1 के वेरिएंट के 21 मामले रिपोर्टेड!
    • CTET News: झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सीटेट के उम्मीदवार नियुक्ति प्रक्रिया में भी आवेदन कर सकेंगे!
    • Upcoming Oppo 5G Mobiles: लॉन्च से पहले Oppo A59 5G के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक!

दोबारा रिमांड नहीं मिला तो जांच हो जाएगी कठिन

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित सागर शर्मा, मनोरंजन गौड़, नीलम झा, अमोल शिंदे, ललित झा और महेश कुमावत के घर और अन्य सभी ठिकानों पर छापेमारी कर गहन तलाशी ली जा चुकी है, लेकिन जांच एजेंसी को कोई अहम सुबूत हाथ नहीं लगा है। इनकी रिमांड अवधि समाप्त होने वाली है। ऐसे में सभी को दोबारा रिमांड पर लिया जा सकता है, लेकिन यदि दोबारा रिमांड नहीं मिला तो जांच कठिन हो जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

जांच एजेंसियों के पास संसद के बाहर और अंदर के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज अहम सुबूत के तौर पर हैं, जिनमें आरोपितों के घुसने से लेकर वारदात को अंजाम देने तक की फुटेज कैद है। सभी छह आरोपितों के बयान भी हैं। सूत्रों के मुताबिक सभी के बैंक खातों की भी जांच की जा चुकी है, लेकिन किसी के बैंक खातों से कोई बड़ी रकम या संदेह लायक लेने-देन का पता नहीं चला है। सागर शर्मा के घर से उसकी कुछ और डायरी मिली हैं, जिसमें कुछ मोबाइल फोन नंबर लिखे हैं। इन नंबरों की पुलिस जांच कर रही है।

उप्र के जालौन से युवक को साथ ले गई दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उप्र के जालौन जिले के उरई से एक युवक अतुल कुलश्रेष्ठ उर्फ बच्चा को हिरासत में लिया है। आरोप है कि वामपंथी विचारधारा से जुड़े इस युवक ने आरोपितों के वाट्सएप ग्रुप में चैटिंग की है। एसपी डा. ईरज राजा ने बताया दिल्ली पुलिस रामनगर निवासी अतुल को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। अभी उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है।

ललित के बैंक खातों की जांच के लिए कोलकाता पहुंची पुलिस

स्पेशल सेल की चार सदस्यीय टीम ललित झा की पृष्ठभूमि की जांच के लिए मंगलवार को कोलकाता में दो बैंकों और बीएसएनएल मुख्यालय का दौरा किया। टीम मध्य कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में एक राष्ट्रीयकृत बैंक और एक निजी बैंक में गई। ललित झा के कब्जे से जब्त फोन में बीएसएनएल सिम पाए जाने के बाद से टीम डलहौजी स्क्वायर स्थित टेलीफोन भवन भी गई। अधिकारी पता लगाना चाहते थे कि उसने घटना को अंजाम देने से पहले किन लोगों से संपर्क करने के लिए उस कार्ड का इस्तेमाल किया था।

सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने मध्य कोलकाता के रवींद्र सारणी स्थित उस घर का दौरा किया, जहां झा बागुईआटी में एक अन्य मकान में शिफ्ट करने से पहले लगभग चार साल तक अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ किराए के मकान में रहता था। झा के माता-पिता 10 दिसंबर को बंगाल छोड़कर बिहार के दरभंगा जिले में अपने पैतृक गांव चले गए जहां वे रह रहे हैं। उनके जाने के बाद झा दिल्ली के लिए रवाना हो गया। कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने दो छोटे संगठनों साम्यबादी सुभाष दल और रिजर्वेशन फ्री इंडिया की गतिविधियों की भी जांच शुरू कर दी है, जिससे झा का संबंध था।

ललित के समर्थन में पहुंचा मुंबई का संगठन

इस बीच, मुंबई की एक संस्था राष्ट्रीय लोक आंदोलन के कार्यकर्ता दरभंगा के रामपुर उदय स्थित ललित झा के घर पहुंचे और उसका समर्थन किया। कार्यकारी अध्यक्ष कल्पना ईमानदार ने ललित को क्रांतिकारी बताया तथा हर तरह से मदद का आश्वासन दिया। बुधवार दिन के लगभग दो बजे दिन में चारपहिया गाड़ी से ललित के घर एक महिला समेत चार लोग पहुंचे। संगठन और आरोपितों से जु़ड़ा एक पोस्टर घर पर लगा दिया। उन लोगों ने ललित की मांगों का समर्थन किया, लेकिन इसे सरकार के समक्ष रखने के तरीके से असहमति जताई। इन लोगों ने ललित की मां को अपनी गाड़ी से बेनीपुर व्यवहार न्यायालय ले जाकर कानूनी मदद देने संबंधी हलफनामा भी बनवाया।

    Read More Article…   

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस हाईकमान I.N.D.I.A. में जल्द चाहता है सीट बंटवारे का हल, यूपी में पार्टी को आ सकती हैं इतनी सीटें!

COVID-19 sub-variant JN-1: कोरोनावायरस से घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें, देश में JN-1 के वेरिएंट के 21 मामले रिपोर्टेड!

CTET News: झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सीटेट के उम्मीदवार नियुक्ति प्रक्रिया में भी आवेदन कर सकेंगे!

Upcoming Oppo 5G Mobiles: लॉन्च से पहले Oppo A59 5G के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक!

Parliament Security Breach
Follow on Google News Follow on Telegram Follow on WhatsApp
Share. WhatsApp Facebook Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
Subhash Yadav
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

Hello, I am Subhash, Founder and Chief Author of subhashyadav.org. I am a professional writer and blogger who writes on various topics. I am interested in technology, education, health, and lifestyle. I use my creativity and knowledge to educate and inspire people.I believe that information should be accessible to everyone, and I dedicate my website to helping people improve their lives. I provide informative and useful articles on a variety of topics, and I always strive to provide the best experience for my readers.Email ID: Info@subhashyadav.org Phone No: +91-898-6361-538

Related Posts

Plant Caring Tips: सर्दियों में घर पर लगे पौधों में कब पानी देना चाहिए? ये गलती कर देगी मेहनत खराब, देखिए सही समय और तरीका!

By Subhash Yadav23/07/2025

CAA Rules: Govt Notifies Implementation, Shah Says PM Modi ‘Realised Promise Of Constitution Makers’

By Subhash Yadav12/03/2024

टीम इंडिया के 5 खिलाड़ियों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

By Subhash Yadav10/03/2024

आखिर कौन हैं ये तस्वीर में दिखने वाला PM Modi का दोस्त? जानिए इस Picture का राज

By Pragyan Singh Rajput08/03/2024
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Blog

AI Fiesta: ध्रुव राठी का ने किया नया AI Startup लॉन्च, जानें Features और Price

18/08/2025

Burn Marks Remedy: जलने के निशान से पाना है छुटकारा? आजमाएं ये जादुई घरेलू नुस्खे!

23/07/2025

Vastu Tips: फिटकरी से आपके घर का वास्तु दोष दूर करने का जादुई उपाय!

23/07/2025

इस होली जाने रंग का खास महत्व, जानिये कौनसा कलर अपने पार्टनर को लगाना चाहिए और कौनसा नही

23/07/2025
Subhash Yadav

Subhash Yadav is the largest emerging "news & media publisher" in India. This website is dedicated to helping you understand the world. We provide information on the hottest trends, insights and developments shaping the changing world. Whether you are a savvy businessman, an astute investor or simply interested in exploring topics like technology, science, politics, tech, education, sports and lifestyle, we have something for you.
Email Us: info@subhashyadav.org

Quick Links
  • About Authors
  • Our Authors
  • Advertise
Does Subhashyadav.org take responsibility for the content published here?

Subhash Yadav website is a main information provider platform. This platform makes every effort to ensure that all the content published here is 100% true. But I advise all my users to check the authenticity of the content published here by visiting the official portal of the concerned organization or the Information Department of the Government of India or Print Media, Authenticated News Paper Cutting Evidence and Other.
Any information or article published on Subhashyadav.org is not presented without any solid evidence. Whatever article is published on Subhashyadav.org, its sources are mainly provided from the official website of the concerned organization or Government of India, Print Media, Authenticated News Paper Cutting Evidence and Other 100% Reliable Source.

Copyright @ 2024 All Right Reserved. By SubhashYadav.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Correction Policy
  • Sitemap
  • Write for Me
  • Editorial Guidelines

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Ad Blocker Enabled!
Ad Blocker Enabled!
Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.