Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Passport apply online: पासपोर्ट अपॉइंटमेंट ऑनलाइन ऐसे कैसे करें बुक? फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

Passport apply online: पासपोर्ट अपॉइंटमेंट ऑनलाइन ऐसे कैसे करें बुक? फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

Passport apply online: पासपोर्ट की जरूरत देश में रहने और एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए नहीं पड़ती है। पासपोर्ट (Passport) भारत से बाहर दूसरों देशों में जाने के लिए जरूरी है। सभी भारतीय नागरिकों को एक वैलिड पासपोर्ट की जरूरत होती है, जिसे भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है। पासपोर्ट अधिनियम […]

Passport apply online

Passport apply online: पासपोर्ट की जरूरत देश में रहने और एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए नहीं पड़ती है। पासपोर्ट (Passport) भारत से बाहर दूसरों देशों में जाने के लिए जरूरी है। सभी भारतीय नागरिकों को एक वैलिड पासपोर्ट की जरूरत होती है, जिसे भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है। पासपोर्ट अधिनियम 1967 के तहत भारत सरकार अलग-अलग तरह के पासपोर्ट जारी करती है। आइए आज हम इस आर्टिकल मे पासपोर्ट सेवा से जुड़ी कुछ खास बातें को जानते है। इसका आवेदन कैसे करें और अपार्टमेंट बुक कैसे करें इस बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान करते हैं:

Passport Apply Online – Highlights

Article Name Passport apply online 
CategoryTech Guide
AuthorityMinistry of External Affairs, Government of India (Passport Seva)
Passport Seva New User RegistrationClick Here 
Passport Seva Existing User LoginClick Here 
Passport Appointment Availability Check LinkClick Here 
Track Passport Application StatusClick Here 
Official Website passportindia.gov.in

पासपोर्ट के लिए अपॉइंटमेंट बुक करना जरूरी

डिजिटल युग में हर काम इंटरनेट के जरिए फोन या लैपटॉप में किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले अपॉइंटमेंट बुक करना जरूरी है।

अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इस फॉर्म को कैसे और कहां सबमिट करना है, इस आर्टिकल में बता रहे हैं-

पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन फॉर्म सबमिशन के जरिए करें अप्लाई

  • सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर आना होगा।
  • यहां आपको पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा।
  • अब Apply for Fresh Passport या Reissue of Passport लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारियों को भर कर सबमिट करना होगा।
  • अब Pay and Schedule Appointment पर क्लिक करना होगा। (ऐसा करने के साथ पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट लेना होगा)
  • अब अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र को सेलेक्ट करना होगा।
  • अपॉइंटमेंट बुकिंग के बाद पेमेंट करनी होगी।
  • अब इस एप्लीकेशन को प्रिंट कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन में आपका Application Reference Number या Appointment Number होता है।

अपॉइंटमेंट बुक करने के बाद आगे क्या होगा

  • पासपोर्ट के लिए अब पासपोर्ट सेवा केंद्र में विजिट करना होगा।
  • अपॉइंटमेंट की डेट के दिन ही आपको केंद्र में विजिट करना होगा।
  • इस दिन आपको अपने साथ सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स (जन्म प्रमाण पत्र, आईडी प्रमाण, फोटोग्राफ, एडरेस प्रमाण, नागरिकता प्रमाण पत्र) ले जाना होगा।
  • यहां आपसे पासपोर्ट से जुड़ी जानकारियां ली जाती हैं। वेरिफिकेशन के बाद यह प्रोसेस पूरा होता है। कुछ समय बाद भारतीय पोस्ट से पासपोर्ट आपके घर पर डिलीवर किया जाता है।