PNB launches amazing wearable debit card: देश की जानी और भरोसेमंद पंजाब नेशनल बैंक आये दिन अपने ग्राहकों के लिए कोई ना कोई नई स्कीम लेकर आती रहती है. ताकि उनके ग्राहकों को अच्छी और आसान सुविधा मिल सके.
अब इन दिनों पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए नए डेबिट कार्ड लेकर आई हैं. जिसे देखकर एक बार आप हैरान रह जायेगे.
Contents
अभी तक सभी बैंक के डेबिट प्लास्टिक डेबिट कार्ड आते थे. लेकिन अब पंजाब नेशनल बैंक नये जमाने के डेबिट कार्ड लेकर आई हैं. जो वियरेबल डेबिट कार्ड होगा. अब प्लास्टिक डेबिट कार्ड छुट्टी होगी और आपको नये डिजाइन में वियरेबल डेबिट कार्ड मिलने वाले हैं.
पंजाब नेशनल बैंक ने तीन डिजाइन में अपने वियरेबल डेबिट कार्ड को launch किया हैं. जो दिखने में काफी आकर्षक और सुविधाजनक हैं.
अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक है. तो आपको यह शानदार वियरेबल डेबिट कार्ड मिल सकते हैं. क्या है यह वियरेबल डेबिट कार्ड और इसका यूज आपको किस तरह से करना हैं. इस बारे में डिटेल्स में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ अंत तक जुड़े रहे.
पंजाब नेशनल बैंक के launch किये वियरेबल डेबिट कार्ड
पंजाब नेशनल बैंक ने तीन डिजाइन में वियरेबल डेबिट कार्ड launch किया हैं. यह तीन डिजाइन लेदर किचेन, पीवीसी किचेन और मोबाइल स्टीकर के रूप में उपलब्ध होने वाले हैं.
जिस प्रकार आप अभी तक प्लास्टिक डेबिट कार्ड का यूज करते आये हैं. बिलकुल उसी प्रकार से आपको यूज करना होगा. यह एक प्रकार के डिजाइन वाले डेबिट कार्ड हैं. जो बैक एंड पर डेबिट कार्ड के रूप में काम करने वाले हैं.
यह डेबिट कार्ड सीधे ही आपके पीएनबी अकाउंट से जुड़े हुए होगे. जिन लोग बैंक के मुताबिक अपना KYC करवाया होगा और जो लोग इस डेबिट कार्ड के पात्र होगे उन सभी PNB ग्राहकों को यह डेबिट कार्ड मिलने वाला हैं.

काफी आकर्षक होगे वियरेबल डेबिट कार्ड
बैंक ने तीन डिजाइन जैसे की पीवीसी किचेन, लेदर किचेन और मोबाइल स्टीकर के रूप में डेबिट कार्ड को launch किया हैं. जिसे आप अपने कार, गाडी या कोई भी चाबी में किचेन के रूप सेट कर सकते हैं और मोबाइल स्टीकर वाले डेबिट कार्ड को आप अपने मोबाइल केबैक साइड में लगा सकते हैं.
बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक़ इन वियरेबल डेबिट कार्ड की वैलिडिटी 7 साल की होगी. इस यूज करना काफी आसान होगा और ग्राहकों को काफी अच्छी सुविधा भी मिलेगी.
ट्रांजैक्शन लिमिट कितना होगा
अगर बात की जाए इस कार्ड के प्रति दिन ट्रांजैक्शन के बारे में तो ATM से कैश निकलाने में कोई भी लिमिट तय नही की गई हैं. लेकिन ट्रांजैक्शन लिमिट को सेट किया गया है.
जैसे की आपको कोई ट्रांजैक्शन करना हैं ई-कोमर्स वेबसाइट पर या फिर POS मशीन पर तो इसके लिए आप प्रति दिन 60,000 तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. इन दोनों को मिलाकर आप इतना ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.
लेकिन एक बात यह भी विशेष ध्यान रखे की POS पर सिर्फ और सिर्फ कोंटेक्टलेस ट्रांजैक्शन ही होगा.
क्या होगी तीन डिजाइन वियरेबल डेबिट कार्ड की कीमत
बैंक के द्वारा इसकी कीमत भी तय की गई हैं. अगर आप वियरेबल डेबिट कार्ड को लेना चाहते हैं. तो आपको कुछ इस प्रकार चार्ज देना होगा.
- अगर आप पीवीसी किचेन डेबिट कार्ड लेते है तो आपको 400 रूपये प्लस टैक्स देना होगा.
- अगर आप लेदर किचेन डेबिट कार्ड लेना चाहते है तो आपको 450 रूपये प्लस टैक्स देना होगा.
- अगर आप मोबाइल स्टीकर वाला डेबिट कार्ड लेना चाहते हैं तो आपको 450 प्लस टैक्स देना होगा.
इन तीनो कार्ड को आप इन प्राइस पर ले सकते हैं. लेकिन प्रत्येक कार्ड पर आपको सालाना 150 रूपये प्लस टैक्स देना होगा. हर हर साल आपके खाते में से काटे जाएगे. अगर आप इन डेबिट कार्ड को रिप्लेस करना चाहते है तो इसके लिए आपको कोई भी चार्ज देने की जरूरत नही हैं.
एक अकाउंट पर आपको मिलेगे 2 वियरेबल कार्ड
अगर आपके पास PNB बैंक का एक बैंक अकाउंट हैं. तो आपको एक बैंक अकाउंट पर 2 कार्ड मिलेगे. आप इस डेबिट कार्ड को लेना चाहते हैं. तो आपको आपके नजदीकी पीएनबी बैंक में जाना होगा या फिर आप ऑनलाइन नेट बैंकिंग एप्लीकेशन के माध्यम से भी ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं.
https://subhashyadav.org/marriage-certificate/
