RRC southern railway recruitment 2024: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी लगने का बेहतर मौका, क्योंकि रेलवे के द्वारा दक्षिणी रेलवे में 2000 से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी जारी की है। इस वैकेंसी में इच्छुक अभ्यर्थी वैकेंसी की नोटिफिकेशन के आधार पर अपनी योग्यता को पूर्ण करते हुए इस भर्ती में फॉर्म अप्लाई कर सकता हैं। अभ्यर्थी अपने फार्म को आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन भर सकता है।

इस भर्ती का नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किया गया है। इस भर्ती के आवेदन 29 जनवरी से शुरू कर दिए गए है, लेकिन आपको बता दें इसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी 2024 रखी गई है। योग्य उम्मीदवार देरी न करते हुए अपना आवेदन अंतिम तिथि से पहले कर दे अन्यथा उसके बाद वह ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई नहीं कर पाएगा।
रेलवे के द्वारा निकाली गई RRC दक्षिण रेलवे एक्ट भर्ती 2024 में कुल 2860 पद हैं। वैकेंसी के तहत जो उम्मीदवार चयनित होंगे, उनको सिग्नल व दूरसंचार कार्याशाला के पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
दक्षिण रेलवे भर्ती 2024 के लिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास दसवीं, 12वीं कक्षा का सर्टिफिकेट और आईटीआई का प्रमाण पत्र होना चाहिए। जो अभ्यर्थी इस क्राइटेरिया को पूरा करता है वही इस भर्ती में आवेदन कर सकता है। इस भर्ती के लिए योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी रेलवे सुरक्षा बल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन के माध्यम से पढ़ सकते हैं।
आयु सीमा व आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की मिनिमम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। इस वैकेंसी में अप्लाई करने वाले सभी अभ्यर्थियों को ₹100 का आवेदन शुल्क देना होगा। लेकिन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व महिलाओ के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
आवेदन प्रक्रिया
- अभ्यर्थी को ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा, और थे विंड डिवीजन मशीन ट्रेड ऑपरेशन की नियुक्ति के लिए दक्षिण रेलवे अधिसूचना पर क्लिक करना होगा।
- ऑनलाइन आवेदन के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदक को भरना होगा।
- जिसमें अभ्यर्थी अपना नाम, पता वह मांगी गई संपूर्ण जानकारी को भरेगा।
- आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद, आपसे ओटीपी मांगा जाएगा, उस ओटीपी को फ्लिप करना होगा।
- आगे की प्रक्रिया में आपसे आवेदन शुल्क लिया जाएगा जो कि आप नेट बैंकिंग क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
- अंत में आपको अपने फार्म का प्रिंट आउट निकालना होगा और उसे डाउनलोड करना होगा।
