Amazon Great Republic Day Sale 2024, जो भारत में 13 जनवरी से शुरू हुई, 19 जनवरी तक जारी रहेगी। अमेजन सेल के दौरान हमेशा की तरह कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को सस्ते दामों के साथ बेचा जा रहा है।
रेडमी A2, जो एक बजट-अनुकूल स्मार्टफोन है, इस सेल में 38% की छूट के साथ उपलब्ध है। अमेजन इंडिया के मुताबिक, फोन की असल कीमत ₹10,999 है, लेकिन फिलहाल डिस्काउंट के बाद ₹6,799 के साथ लिस्ट किया गया है। फोन पर अलग से बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
यह स्मार्टफोन लेटेस्ट और बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का ये फोन 4GB RAM, 64GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G36 चिप का इस्तेमाल किया गया है।
Samsung Galaxy S24 Ultra First Impressions: The AI Smartphone with Powerful Camera and Performance
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W को स्पोर्ट करता है। हैंडसेट में फोटोग्राफी के लिए 8MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यदि आप एक बजट-अनुकूल स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Redmi A2 एक अच्छा विकल्प है। यह सेल में भारी छूट पर उपलब्ध है।
