Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing रूट ने जमाई जड़ें… ‘बैजबॉल’ को दी कुर्बानी.. भारत के खिलाफ जमाया सबसे ज्यादा शतक, स्मिथ को छोड़ दिया पीछे

रूट ने जमाई जड़ें… ‘बैजबॉल’ को दी कुर्बानी.. भारत के खिलाफ जमाया सबसे ज्यादा शतक, स्मिथ को छोड़ दिया पीछे

नई दिल्ली: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट का बल्ला चौथे टेस्ट मैच में जमकर बोल रहा है. भारत के खिलाफ शुरुआती 3 टेस्ट मैचों में रूट का बल्ला खामोश रहा था जिसको लेकर आलोचक तरह तरह की बातें कर रहे थे. लेकिन इस दिग्गज बल्लेबाज ने बाहरी आवाजों को अनसुना कर रांची टेस्ट मैच में […]

नई दिल्ली: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट का बल्ला चौथे टेस्ट मैच में जमकर बोल रहा है. भारत के खिलाफ शुरुआती 3 टेस्ट मैचों में रूट का बल्ला खामोश रहा था जिसको लेकर आलोचक तरह तरह की बातें कर रहे थे. लेकिन इस दिग्गज बल्लेबाज ने बाहरी आवाजों को अनसुना कर रांची टेस्ट मैच में जमकर बल्लेबाजी की.

पहली पारी में रूट ‘बैजबॉल’ के विपरीत बल्लेबाजी करते दिखे. उन्होंने 219 गेंदों पर अपना शतक जड़ा. रूट भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा.

दाएं हाथ के बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) 226 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद हैं. इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 57 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद रूट ने अपनी जड़े जमाई और जैक क्राउली, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स और ओली रॉबिन्सन के साथ मिलकर छोटी छोटी साझेदारी कर कुल स्कोर को 300 के पार ले गए.

इंग्लैंड की टीम पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 302 रन बना चुकी है. रूट का टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ यह 10वां शतक है. इससे पहले भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के नाम था. स्मिथ ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में 9 शतक जड़े हैं.

जो रूट ने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा

भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड अब जो रूट के नाम हो गया है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं जबकि विंडीज के महान ऑलराउंडर गैरी सोबर्स 8 शतके साथ तीसरे वहीं विव रिचडर्स 8 शतक के साथ चौथे नंबर पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग 51 पारियों में सेंचुरी के साथ पांचवें नंबर पर हैं. रूट ने 52 पारियों में दसवां शतक जमाया है जबकि स्मिथ ने 37 पारियों में नौ शतक ठोके हैं.

जो रूट का टेस्ट में तीसरा स्लोएस्ट शतक है

जो रूट का भारत के खिलाफ सभी फॉर्मेट में मिलाकर कुल 13वां शतक है. वह पोंटिंग और स्मिथ से एक शतक पीछे हैं. पोंटिंग और स्मिथ भारत के खिलाफ वनडे, टेस्ट, और टी20 को मिलाकर कुल 14 शतक जड़ चुके हैं. रूट का टेस्ट क्रिकेट में तीसरा स्लोएस्ट शतक है. इससे पहले उन्होंने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 259 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी है जबकि 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉडर्स में 247 गेंदों पर शतक पूरा किया था.

Read more 4 टेस्‍ट में चार डेब्‍यू… टीम इंडिया में 4 का गजब संयोग, किसी ने जड़ी फिफ्टी तो किसी ने नोबॉल पर किया क्‍लीन बोल्‍ड; पढ़िए रिपोर्ट