Sainik School Admission 2024: भारत में हर माता-पिता चाहते हैं। कि उनका बच्चा एक अच्छे स्कूल में पड़े और उन्नति करें। उन्हे अपने बच्चों से बहुत उपेक्षाएं होती है। उन उपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए वे अपने बच्चों को बेहतर स्कूल में डालने का प्रयत्न करते हैं। वह चाहते हैं कि उनका बच्चा भारत के बेहतर स्कूलों में से किसी एक स्कूल में शिक्षा ग्रहण करें। अपने और अपने माता-पिता के सपनों को साकार करें। अधिकतम माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का प्रवेश सैनिक स्कूल में हो। क्योंकि सैनिक स्कूल में बच्चों को बेहतर शिक्षा नियमों के आधार पर दी जाती है।
हमारे देश में सैनिक स्कूल में प्रवेश (Sainik School Admission 2024) पाना कठिन तो होता ही है। इसके अलावा वहां की फीस भी बहुत अधिक होती है। सैनिक स्कूल में प्रवेश पाने के लिए राष्ट्रीय स्तर प्रवेश परीक्षा होती है। इस परीक्षा में सफल होने पर ही सैनिक स्कूल में प्रवेश मिलता है। अगर आपका बच्चा इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाता है। तो उसे प्रवेश के लिए कितनी फीस जमा करनी होगी। यह सब हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा बताएंगे तो जानिए।
प्रवेश पाने की प्रक्रिया इस प्रकार
आप सभी जानते ही हैं कि भारत में सैनिक स्कूलों की कुल संख्या 33 है। सैनिक स्कूल में प्रवेश पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसमें प्रवेश लेना बच्चों के लिए बहुत ही कठिन है। प्रवेश पाने के लिए बच्चों को पहले परीक्षा पास करनी होती है। परीक्षा पास कर लेता है तो उसको सैनिक स्कूल में प्रवेश मिल जाता है। देश के 33 सैनिक स्कूलों का संचालन सैनिक स्कूल समिति द्वारा किया जाता है। सैनिक स्कूल द्वारा लिए जाने वाली फीस भी सैनिक स्कूल समिति के द्वारा तय की जाती है। इसके बारे में संपूर्ण जानकारी लेने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर जांच कर सकते हैं।
सैनिक स्कूल शुल्क संरचना
जैसे कि आपको दी गई जानकारी में पहले ही बता दिया गया है कि सैनिक स्कूल बहुत महंगा स्कूल है अथवा स्कूल द्वारा लिए जाने वाला शुल्क अत्यधिक होता है। पर खुशी की बात यह है कि अगर आपके बच्चे का प्रवेश सैनिक स्कूल में हो जाता है। तो आपको सारी फीस एकदम से जमा करने की आवश्यकता नहीं है। आप फीस को दो भागों में विभाजित करके भी जमा करा सकते हैं।
प्रवेश की शुरुआत में 1 लाख तक की राशि जमा करवाना आवश्यक है। उसके बाद बची हुए राशि 6 महीने के अंदर जमा करवाना आवश्यक है। हम आपको बताना चाहते हैं की स्कूल का साल का खर्च कितना है और किन-किन चीजों के लिए कितनी कितनी राशि ली जाती है। आइये जाने शुल्क के बारे में।
शुल्क प्रकार
- ट्यूशन फीस – सैनिक स्कूल में साल भर के लिए जमा की गई राशि में से ट्यूशन के लिए 96,631 रुपए ली जाती है। यह राशि अनुसूचित जाति के बच्चों द्वारा भी इतनी ही ली जाती है। और अल्पसंख्यक बच्चों के द्वारा भी इतनी ही राशि ली जाती है।
- विविध और वस्त्र – स्कूल द्वारा बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली वर्दी का खर्च भी स्कूल प्रवेश के समय साल की फीस में जमा कर लेता है। जो कि कुल ₹10000 है। यह राशि अनुसूचित जाति के बच्चों से भी ली जाती है। और सामान राशि अल्पसंख्यक बच्चों से भी ली जाती है।
- आहार चार्ट – स्कूल द्वारा दिए जाने वाले आहार के लिए भी बच्चों से शुल्क लिया जाता है।जो की 29,968 है। समान संख्या दोनों वर्गों के विद्यार्थियों से ली जाती है। दोनों वर्गों के विद्यार्थियों से समान राशि ली जाती है।
- जेब खर्च – जेब खर्च के लिए भी₹1500 की राशि जमा करा ली जाती है। दोनों वर्गों से समान रूप में ली जाती हैं।
- सावधानी के पैसे – इस चीज के लिए लिया गया खर्च दोनों वर्गों से अलग-अलग लिया जाता है। अथवा दोनों वर्गों से ली गई राशि की संख्या अलग-अलग होती है। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग को छूट दी जाती है। इस चीज के लिए शुल्क कम लिया जाता है। इसकी संख्या₹1500 है। और अल्पसंख्यकों के बच्चों को 3000 राशि का भुगतान करना होता है।कुल जोड़।
विद्यार्थियों द्वारा जमा कराई जाने वाली फीस की राशि का जोड़ दोनों वर्गों का भिन्न होता है। अनुसूचित वर्गों के विद्यार्थी द्वारा जमा कराए जाने वाली फीस का जोड़ 1,42, 599 होता है और अल्पसंख्यक वर्गों के विद्यार्थी द्वारा जमा कराए जाने वाली फीस का जोड़ 1,41,099 होता है। अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थियों की फीस की राशि अल्पसंख्यक वर्गों के विद्यार्थियों की फीस की तुलना में कम होती है।हर साल फीस में बढ़ोतरी।