Jio की ओर से एक शानदार सर्विस पेश की गई है, जिसमें लैपटॉप, फोन और डेटा के लिए Airfibre Service को सस्ती कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है। यह एक रेंटल प्लान है, जिसमें किसी भी लैपटॉप, फोन और जियो Airfibre जैसी सर्विल को खरीदने की बजाय उसे किराए पर लिया जा सकेगा।
यह जियो की Financial Services है, जो खासतौर पर कॉरपोरेट के लिए है। मतलब यह सर्विस आम यूजर्स के लिए नहीं है।
क्या है Daas सर्विस?
इस सर्विस को DaaS के नाम से जाना जाता है। जिसमें एक तय समय के लिए डिवाइस को किराए पर लिया जाता है, जिसे हर माह या फिर एक किश्त में किराया दिया जा सकेगा। बता दें कि बड़ी कंपनियों को एक साथ हजारों के संख्या में laptop और मोबाइल फोन खरीदना होता है, जिसमें ज्यादा पैसा खर्च करना होता है, जबकि प्रॉफिट आने में काफी साल लग जाते हैं, जिससे कंपनियों पर आर्थिक तौर पर काफी बोझ पड़ता है।
ऐसी समस्या से निजात के लिए जियो ने किराए पर लैपटॉप, फोन और अन्य डिवाइस देने की स्कीम निकाली है, जो किसी startup या छोटी कंपनी के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।
