Ujjain Mahakaleshwar Darshan: अब आने वाले कुछ ही दिनों में यानी की 8 मार्च के दिन महा शिवरात्रि का पर्व आ रहा हैं. इस दिन काफी लोग भगवान शिव महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन के लिए पहुँचते हैं. अगर आप भी महाकाल के दर्शन करने के लिए जाने का प्लान बना चुके हैं. तो आज की खबर आपको पूरी पढनी चाहिए.
आज हम आपको महाकाल के मंदिर में दर्शन करने के क्या नियम क्या है और मंदिर तक जाने का किराया क्या होगा. इन सभी के बारे में आपको बताने वाले हैं. तो आइये बीना देरी किये डिटेल्स में जानकारी प्रदान करते हैं.
Contents
महाकाल मंदिर के नियम
महाकाल मंदिर में दर्शन करने के कुछ नियम हैं. जो इसप्रकार हैं. आपको नियमो को ध्यान में रखना होगा ताकि मंदिर जाने के बाद आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े.
- मंदिर में प्रवेश करने के लिए आपको मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण मंदिर के बाहर ही जमा करवाने होगे.
- मंदिर में प्रवेश करने के लिए आपको लाइन में लगकर मंदिर में प्रवेश करना होगा.
- मंदिर में प्रवेश करने के लिए आपको शालीन वेशभूषा पहननी होगी. आप वेस्टर्न कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश नही कर पाएगे.
- गर्भ गृह में दर्शन करने के लिए जा रहे हैं. तो महिलाओ को साड़ी और पुरुषो को धोती कुर्ता पहनना होगा.
- कुछ आम दिन में दुपहर के 1 से 4 बजे के बीच मंदिर के गर्भ गृह में जाना मनाई हैं. इसलिए मंदिर में दर्शन करने के लिए जाए तो इस समय का भी विशेष ध्यान रखे.
मंदिर में वीआईपी दर्शन करने की सुविधा भी उपलब्ध
वैसे अगर देखा जाए तो आप किसी भी समय महाकाल दर्शन करने के लिए पहुँचते हैं. तो आपको लाइन इ लगना ही होता हैं. क्योंकि हर रोज लाखो की संख्या में भक्तगण मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुँचते हैं.
लेकिन टाइम के अभाव के कारण आप लाइन में नही लग सकते हैं. तो इसके लिए वीआईपी दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध हैं. आप बड़ा गणेश मंदिर के पास वाली टिकट विंडो से वीआईपी टिकट लेकर डायरेक्ट मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं.
वीआईपी टिकट के लिए आपको 250 रूपये देने होगे. यह प्रति व्यक्ति टिकट का रेट होगा.
कैसे पहुँच सकते है उज्जैन मंदिर
वैसे तो हर एक राज्य और शहर से इंदौर के ट्रेन, बस और विमान यात्रा की सुविधा उपलब्ध हैं. आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा या फिर बस स्टेशन पर जाकर पूछ ताछ कर सकते हैं.
लेकिन अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो दिल्ली एनसीआर रेलवे स्टेशन से सुबह 6.45 बजे इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस निकलती हैं. आप इस ट्रेन से इंदौर तक का सफर तय कर सकते हैं. इसके बाद आप इंदौर से महाकाल मंदिर टैक्सी या बस के माध्यम से पहुँच सकते हैं.
उज्जैन में अन्य मंदिर के दर्शन
महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए जाते हैं. तो आप वहां आप आसपास के अन्य मंदिर के दर्शन भी करे. जो कुछ इस प्रकार होने वाले हैं.
- हरसिद्धी माता मंदिर
- बड़ा गणेश मंदिर
- महाकाल मंदिर
- काल भैरव मंदिर
- गढ़कालिका मंदिर
- हरसिद्धी माता मंदिर
काल भैरव मंदिर दर्शन
ऐसा माना जाता है की जो श्रद्धालु महाकाल के दर्शन करने के लिए जाते हैं. उनको काल भैरव के दर्शन करने के लिए भी जाना होता हैं. अगर आप इस मंदिर नही जाते हैं. तो आपकी यात्रा अधूरी रह सकती हैं. महाकाल मंदिर से काल भैरव का मंदिर महज 5 किलोमीटर के अंतर पर मौजूद हैं।
