UP Bal Shramik Vidya Yojana Form Apply : दोस्तों अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। तो आज की यह खबर आपके लिए उपयोगी साबित होने वाली हैं। उत्तर प्रदेश में रहने वाले जिन छात्रो के माता-पिता श्रमिक हैं। उन छात्रो को हर महीने उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा रुपए 1000 से 1200 तक की आर्थिक सहायता मिल सकती हैं। छात्र आर्थिक सहायता के रूप में मिलने वाली राशि का उपयोग अपनी शिक्षा के लिए कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई इस योजना का नाम UP Bal Shramik Vidya Yojana रखा गया गया हैं। अगर आप उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। और आपके माता-पिता श्रमिक हैं। तो छात्र अपनी शिक्षा के लिए इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के लिए आवेदन कैसे करना हैं। और इसके लाभ आपको कैसे मिलेगा। इस विषय पर आगे हमने इस आर्टिकल में चर्चा की हैं।
Contents
तो आइये जानते है UP Bal Shramik Vidya Yojana के बारे में डिटेल्स में जानकारी
बाल श्रमिक विद्या योजना क्या है UP Bal Shramik Vidya Yojana kya hai
अभी उत्तर प्रदेश में रहने वाले कुछ श्रमिक परिवारों के बच्चे मेधावी होने के बाद भी अच्छे से पढ़ाई नही कर पाते हैं। ऐसे बच्चो को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यह यह फैसला लिया हैं।
बाल श्रमिक विद्या योजना का मुख्य उद्देश्य है की श्रमिक परिवार के बच्चे अच्छे से शिक्षा प्राप्त कर पाए। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा श्रमिक परिवार के बच्चो को 1000 से 1200 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। जिसका उपयोग छात्र अपनी शिक्षा के लिए कर सकते हैं।
इसके लिए आवदेन कैसे करना है। और इससे आपको क्या लाभ हो सकते हैं। इस बारे में आगे हमने जानकारी प्रदान की हैं।
UP Bal Shramik Vidya योजना से मिलने वाले लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही बाल श्रमिक विद्या योजना से आपको काफी सारे लाभ मिल सकते हैं। इस योजना से मिलने वाले कुछ मुख्य लाभ के बारे में हमने नीचे जानकारी प्रदान की हैं।
- उत्तर प्रदेश में रहने वाले प्रत्येक श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चो को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- बाल श्रमिक विद्या योजना के तहत बालको 1000 रूपये और बालिकाओ को 1200 राशि हर महीने प्रदान की जायेगा। बालक और बालिकाएं इस राशि का उपयोग अपनी शिक्षा के लिए कर सकते हैं।
- अच्छादित बालको को हर वर्ष 12,000 और बालिकाओ को 14,400 रूपये की राशी हर वर्ष प्रदान की जाएगी।
- बाल श्रमिक विद्या योजना में छात्रो को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाते हैं। जैसे की कोई छात्र कक्षा 8, 9 और 10 पूर्ण कर लेता हैं। तो ऐसे छात्रो को प्रोत्साहन राशि के रूप में 6000 रूपये दिए जाते हैं।
- इस योजना से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। इससे छात्रो का भविष्य उज्ज्वल होगा। मेधावी बच्चो को पढ़ाई में सहायता मिलेगी।
UP Bal Shramik Vidya योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। जिसके बारे में हमने नीचे जानकारी प्रदान की हैं। जैसे की
- आवेदक का आधार कार्ड,
- पैन कार्ड,
- बैंक खाता पासबुक,
- चालू मोबाइल नंबर और
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
UP Bal Shramik Vidya योजना के लिए आवश्यक पात्रता
इस योजना लाभ लेने के लिए कुछ योग्यता निश्चित की गई हैं। जिसके बारे में नीचे जानकारी प्रदान की हैं।
- आवदेन करने वाला परिवार मूल निवासी उत्तर प्रदेश का होना चाहिए।
- जिन छात्रों के माता-पिता नही हैं। जो छात्र अनाथ हैं। ऐसे छात्रो को लाभ मिलेगा।
- जिन छात्रो के माता-पिता विकलांग हैं। ऐसे छात्रो को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
- जिन छात्रो के माता-पिता किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। या फिर उनको कोई असाध्य रोग हैं। तो ऐसे छात्र भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
उपरोक्त योग्यताओं को पूर्ण करने वाले परिवार के बच्चो को UP Bal Shramik Vidya योजना का लाभ मिलेगा।
बाल श्रमिक विद्या योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार करें / UP Bal Shramik Vidya Yojana Form Apply
अगर आप बाल श्रमिक विद्या योजना का लाभ लेना चाहते हैं। तो आवेदन करने के लिए आपको नीचे बताई गई बातो का पालन करना होगा।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बाल श्रमिक विद्या योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट में जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन वाले ऑप्शन पर क्लिक करे।
- अब आपकी जरूरी जानकारी आपको भरनी होगी। आपका पंजीकरण हो जायेगा।
- पंजीकरण के बाद एप्लीकेशन फॉर्म आएगा। फॉर्म को ध्यान से भर ले।
- यहां पर कुछ आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएगे। जिसे स्कैन करके आपको सबमिट करना होगा।
- सबमिट करने के बाद आपको आवेदन की रसीद मिलेगी। जिसे प्रिंट करके आप अपने पास रख सकते हैं।
- तो कुछ इस आसान तरीके से आप बाल श्रमिक विद्या योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उपरोक्त स्टेप का पालन करते हुए आप बाल श्रमिक विद्या योजना का लाभ उठा सकते हैं।