Circle Mehndi Design: हथेली की बैक और फ्रंट दोनों ही साइड पर खूब जचेंगी मेहंदी की ये सर्कल डिजाइन, देखें तस्वीरें
मेहंदी लगाना किसे पसंद नहीं, शादी ब्याह हो या तीज-त्योहार महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। मेहंदी लगने के बाद जितनी प्यारी और खूबसूरत लगती है उससे कई ज्यादा कलर आने के बाद लगती है। आजकल हथेली और बैक साइड में गोल, सर्कल या राउंड मेहंदी की डिजाइन खूब चल रहा है। महिलाएं […]

मेहंदी लगाना किसे पसंद नहीं, शादी ब्याह हो या तीज-त्योहार महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। मेहंदी लगने के बाद जितनी प्यारी और खूबसूरत लगती है उससे कई ज्यादा कलर आने के बाद लगती है। आजकल हथेली और बैक साइड में गोल, सर्कल या राउंड मेहंदी की डिजाइन खूब चल रहा है। महिलाएं हो या लड़कियां अपने हाथों के एक साइड में गोल या राउंड मेहंदी डिजाइन जरूर लगाती हैं। चलिए बिना देर किए देख लेते हैं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन।
सर्कल मेहंदी डिजाइन

हथेली में लगी ये मेहंदी की डिजाइन बनाने में भी सिंपल है दिखने में भी खूबसूरत। मेहंदी की ये डिजाइन आपके हथेली में लगने के बाद और भी ज्यादा प्यारी लगेगी। इस डिजाइन को पहले गोल बिंदी से लगाना शुरू करें और अंत में फूल बनाने के साथ कंप्लीट करें।
राउंड मेहंदी डिजाइन

राउंड फ्लावर मेहंदी की ये खूबसूरत डिजाइन बाकी राउंड और गोल डिजाइन से काफी यूनिक है। इसे बनाने के लिए पहले कोन को बारीक काट लें, नहीं तो डिजाइन खराब हो सकती है। गोल टिक्की बनाते हुए डिजाइन की शुरुआत करें और बारीक पत्ती एवं फूल के साथ पूरा करें।
फ्लावर मेहंदी डिजाइन

फ्लावर या फूल वाली गोल मेहंदी की ये डिजाइन बहुत ही यूनिक और प्यारी है। ब्राइडमेड्स और बाकी लोग इस खास डिजाइन को लगा सकते हैं। डिजाइन में बनी फूल को कई भरवा या बारीक मेहंदी डिजाइन में बनाया जाता है।
हैवी बैक हैंड गोल मेहंदी डिजाइन

राउंड और बारीक फूल से तैयार इस मेहंदी के डिजाइन को बनाना आसान है, बनाने में सरल और रचने के बाद हाथों की बैक साइड की खूबसूरती को बढ़ा सकती है। आप चाहें तो इस डिजाइन की तरह अपनी कलाई में भी डिजाइन बनवा सकती हैं।
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन सालों से बनाई जा रही है, लेकिन अब इस गोल टिक्की को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया गया है। मेहंदी आर्टिस्ट गोल टिक्की मेहंदी में और डिजाइन ऐड कर उसे और भी ज्यादा क्रिएटिव और खूबसूरत बना रहे हैं।
Read More….
क्या हमें बाजार में बिकने वाला अंडा खाना चाहिए? जानिए इसके फायदे और नुकसान!
Top MBA Colleges: इस कॉलेज के लिए IIM तक छोड़ देते हैं लोग, 2 लाख की फीस में मिलता है करोड़ों का पैकेज
Last updated on December 21, 2023. This article represents the author's views.
Leave a Comment