Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing VIDEO: मुझे भी डर लगता है उनसे… यशस्वी जायसवाल ने फैन गर्ल से क्यों कहा ऐसा? किससे खाते हैं खौफ

VIDEO: मुझे भी डर लगता है उनसे… यशस्वी जायसवाल ने फैन गर्ल से क्यों कहा ऐसा? किससे खाते हैं खौफ

नई दिल्ली: टीम इंडिया के ‘राइजिंग स्टार’ यशस्वी जायसवाल का बल्ला इस समय जमकर हल्ला बोल रहा है. जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के शुरुआती 3 टेस्ट मैचों में लगातार दो डबल सेंचुरी जड़कर सुर्खियों में हैं. वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 22 साल के यशस्वी का […]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के ‘राइजिंग स्टार’ यशस्वी जायसवाल का बल्ला इस समय जमकर हल्ला बोल रहा है. जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के शुरुआती 3 टेस्ट मैचों में लगातार दो डबल सेंचुरी जड़कर सुर्खियों में हैं. वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 22 साल के यशस्वी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह फैन गर्ल को अपने बाजू बैठे शख्स को दिखाने से मना कर रहे हैं.

फैन गर्ल बार बार यशस्वी से आग्रह करती है कि प्लीज, एक बार वह अपने बगल में बैठे शख्स को दिखा दें, लेकिन भारतीय ओपनर यह कहकर मना कर देता है कि उन्हें भी उस शख्स से डर लगता है. कौन है वो शख्स, जिससे यशस्वी खाते हैं खौंफ? लोगों ने उस व्यक्ति का नाम बता दिया है.

बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का सोशल मीडिया एक्स डॉट कॉम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यशस्वी ड्रेसिंग रूम में खड़े दिखाई देते हैं. टीम इंडिया की ऑरेंज जर्सी पहने यशस्वी से दर्शक दीर्घा में बैठी एक महिला फैन उनसे कहती है कि जो उनके बगल में बैठा शख्स है उसे दिखाओ ना इधर.

Read more 4 टेस्‍ट में चार डेब्‍यू… टीम इंडिया में 4 का गजब संयोग, किसी ने जड़ी फिफ्टी तो किसी ने नोबॉल पर किया क्‍लीन बोल्‍ड; पढ़िए रिपोर्ट

फैन गर्ल यशस्वी से इसे दोहराती है. इसके बाद यशस्वी हंसते हुए कहते हैं कि मेरे को भी डर लगता है इनसे. लोगों का कहना है कि यशस्वी जिस शख्स को दिखाने से इनकार कर रहे हैं वो रोहित शर्मा हैं.

जायसवाल तोड़ेंगे गावस्कर का महारिकॉर्ड!

यह वीडियो कब का है, यह साफ नहीं हो पा रहा है. यशस्वी इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के 3 टेस्ट मैचों की 6 पारियों मं 545 रन बना चुके हैं जिसमें नाबाद 214 रन उनका बेस्ट स्कोर है. यशस्वी जायसवाल रांची टेस्ट मैच में इतिहास रच सकते हैं. यशस्वी रांची टेस्ट मैच में यदि 229 रन बना लेते हैं तो फिर वह दिग्गज सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे. सुनील गावस्कर के नाम एक द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में 700 या इससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. वह इकलौते भारतीय हैं जिन्होंने एक नहीं दो बार यह कमाल किया है.

विराट कोहली का भी तोड़ देंगे रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल के निशाने पर विराट कोहली का भी रिकॉर्ड है. विराट कोहली के नाम इक्कसीवीं सदी में किसी एक द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में 692 रन का भारतीय रिकॉर्ड है. कोहली ने साल 2016-17 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में यह रिकॉर्ड काम किया था.

Read more रूट ने जमाई जड़ें… ‘बैजबॉल’ को दी कुर्बानी.. भारत के खिलाफ जमाया सबसे ज्यादा शतक, स्मिथ को छोड़ दिया पीछे