Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing केके पाठक ने मांगी सभी जिलों से बीएड शिक्षकों की लिस्ट, बिहार शिक्षा विभाग कुछ बड़ा करने वाला है?

केके पाठक ने मांगी सभी जिलों से बीएड शिक्षकों की लिस्ट, बिहार शिक्षा विभाग कुछ बड़ा करने वाला है?

नालंदा: बिहार शिक्षा विभाग ने सूबे के तमाम डीईओ से बीएड योग्यताधारी शिक्षकों की सूची तलब किया है। हालांकि यह सूची कक्षा एक से पांच तक कार्यरत शिक्षकों की ही मांगी गई है। अचानक इन शिक्षकों की सूची क्यों मांगी गई है? यह बड़ा सवाल पैदा हो गया है। ऐसे शिक्षकों में हलचल पैदा हो […]

केके पाठक ने मांगी सभी जिलों से बीएड शिक्षकों की लिस्ट, बिहार शिक्षा विभाग कुछ बड़ा करने वाला है?

नालंदा: बिहार शिक्षा विभाग ने सूबे के तमाम डीईओ से बीएड योग्यताधारी शिक्षकों की सूची तलब किया है। हालांकि यह सूची कक्षा एक से पांच तक कार्यरत शिक्षकों की ही मांगी गई है। अचानक इन शिक्षकों की सूची क्यों मांगी गई है? यह बड़ा सवाल पैदा हो गया है। ऐसे शिक्षकों में हलचल पैदा हो गई है और अलग तरह बेचैनी देखी जा रही है। इस बेचैनी का क्या राज है, यह तो वे शिक्षक ही जानते होंगे, लेकिन जानकर बता रहे हैं कि इन शिक्षकों के साथ कथित तौर पर बुरा होने वाला है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि इन शिक्षकों की नौकरी दांव पर लग चुकी है।

navbharat times 106211839

24 घंटे के अंदर मांगी सूची

प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र ने 24 घंटे के अंदर सभी डीईओ से बीएड योग्यताधारी शिक्षकों की सूची मांगी है। उन्होंने सीडब्ल्यूजेसी सं 5053/21 ललन कुमार और अन्य बनाम राज्य सरकार में छह दिसंबर 23 को हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के उक्त शिक्षकों की सूची मांगी है। इसमें किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरतने की बात कही गई है। यानी अचूक रूप से ई मेल पर सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।

navbharat times 106211856

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

क्या है विभाग का निर्देश

निदेशक ने सभी डीईओ से एक जुलाई 2006 को पंचायत/प्रखंड शिक्षक के रूप में कार्यरत और समायोजित बीएड योग्यताधारी शिक्षकों की सूची की संख्या बताने को कहा है। इसके आलावा नगर निकायों द्वारा वर्ष 2006-07, 2008-10, 2012-15 और वर्ष 2019-22 में नियोजित बीएड योग्यताधारी शिक्षकों की संख्या के साथ ही बीपीएससी के तहत वर्ष 2023 में नियुक्त और कार्यरत बीएड योग्यताधारी शिक्षकों की संख्या बताने को कहा गया है।

खबर मिली है कि कक्षा एक से पांच तक में नियुक्ति के लिए बीएड योग्यताधारी अभ्यर्थी मान्य नहीं है। एक शिक्षक ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बीएड योग्यताधारी शिक्षकों को हटाया जा सकता है। शायद इसी मकसद से सरकार ऐसे शिक्षकों की सूची जुटा रही है।

Last updated on December 25, 2023. This article represents the author's views.

Leave a Comment