Petrol-Diesel Rate: पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें आए दिन बदलती रहती हैं और इसकी कीमतों का हमारे जीवन पर काफी असर पड़ता है। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों से हमारा पूरा बजट प्रभावित होता है, क्योंकि इसका असर हमारे फ्यूल के खर्चे के साथ-साथ अन्य चीज़ों पर भी पड़ता है। आपको बता दें सोमवार को पेट्रोल और डीजल की नई रेट कर दी गई हैं, जिसके बारे में हम आपको यहां बताने वाले हैं।
अगर आप भी फ्यूल भरवाने जाने का सोच रहे हैं, तो एक बार ताज़ा रेट लिस्ट ज़रूर चेक कर लें। हालाँकि राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। उम्मीद की जा रही है कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Rate) में गिरावट देखने को मिल सकती है। चुनावों को देखते हुए सरकार इस दिशा में कदम उठा सकती है।
Petrol-Diesel Rate : महानगरों में ताजा कीमतें
दिल्ली – राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर रहा।
मुंबई – मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता – कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
चेन्नई – चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर रहा।
Petrol-Diesel Rate : अन्य प्रमुख शहरों में कीमत
बेंगलुरु – पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।
नोएडा – पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर।
गुरुग्राम – पेट्रोल 97.18 रूपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर।
चंडीगढ़ – पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर।
हैदराबाद – पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर।
जयपुर – पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर।
लखनऊ – पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर।
पटना – पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर।
